UP में सीएम योगी ने बदला आय-जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने का नियम, जानिए क्या करना होगा?

UP News : राजस्व विभाग से संबंधित नागरिकों की सुविधाओं के लिए अब लेखपाल ऑनलाइन कार्य कर सकेंगे। राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार ने गुरुवार को सरोजनी नगर तहसील से लेखपाल डैशबोर्ड का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि इस डैशबोर्ड के माध्यम से राज्य के लगभग 22 हजार लेखपाल जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, वरासत सहित विभिन्न कार्य ऑनलाइन कर सकेंगे। इससे कार्यों के समय पर निस्तारण में तेजी और पारदर्शिता आएगी, साथ ही नागरिकों को बार-बार तहसीलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

अन्नतउन्होंने बताया कि राजस्व अभिलेखों में अविवादित त्रुटियों को भी सुधारने की सुविधा इस डैशबोर्ड के जरिए लेखपालों को मिलेगी। राजस्व परिषद अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक के उपयोग से सशक्त बनाने का प्रयास कर रहा है।

राजस्व से जुड़े कार्यों में प्रतिदिन लाखों नागरिकों का संपर्क लेखपालों के साथ होता है। इसी उद्देश्य से, लेखपालों को सशक्त बनाने और नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह डैशबोर्ड शुरू किया गया है।

प्रारंभिक चरण में, नागरिक अब आय प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अंश निर्धारण, वरासत जैसे कार्यों के लिए बार-बार तहसीलों का दौरा नहीं करेंगे।

अगले चरण में, गरीब सवर्णों के प्रमाण पत्र, अविवादित वरासत, गांव का नक्शा, भूखंड का नक्शा, स्वामित्व परिवर्तन के बाद राजस्व रिकॉर्ड में नए मालिक का नाम दर्ज करने जैसी सुविधाएं भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके अतिरिक्त, डैशबोर्ड को जल्द ही आईजीआरएस (आयकर और शिकायत निवारण प्रणाली) के साथ जोड़ने की भी योजना है। नागरिकों की सुविधा के लिए तहसील संबंधी कार्यों का डिजिटलीकरण तेजी से किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : पत्नी ने सुनाई पति की हैवानियत! बेटी पैदा हुई तो पेट्रोल पिलाया, पीट-पीटकर घर से निकाला

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें