
लखनऊ: नए साल की शुरुआत होते ही योगी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. 21 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले गुरुवार की आधी रात कर दिए गए हैं. ये तबादले मुख्य रूप से सचिव, विशेष सचिव, निदेशक और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर हुए हैं. शिक्षा, राजस्व, वित्त, महिला कल्याण, पिछड़ा वर्ग आदि विभागों में बड़े बदलाव हैं. जिन अफसरों के तबादले किए गए हैं, उनमें 8 महिला IAS भी शामिल हैं. प्रमुख सचिव एम देवराज की ओर से यह आदेश जारी किया गया है. सभी अधिकारियों को तत्काल नया पदभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है. आइए जानते हैं, किस अधिकारी को कहां मिली है तैनाती.

- अखंड प्रताप सिंह
विशेष सचिव, निर्वाचन विभाग और अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी.
अब: निर्वाचन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी.
- (कुछ समय पहले ग्रामीण सड़क विकास से यहां आए थे)
नेहा शर्मा
प्रभारी महानिरीक्षक, निबंधन (स्टांप एंड रजिस्ट्रेशन), उत्तर प्रदेश।
अब: महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश. - मोनिका रानी
प्रभारी महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश.
अब: स्कूल शिक्षा विभाग में ही प्रभारी महानिदेशक. - योगेश कुमार
प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक, सहकारी समितियां, उत्तर प्रदेश.
अब: आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता विभाग. - अपर्णा यू
सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग और महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश.
अब: प्रमुख सचिव राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश. (2001 बैच की हैं, हाल में प्रमोशन के बाद प्रमुख पद) - डा. सारिका मोहन
सचिव, वित्त विभाग, उत्तर प्रदेश शासन.
अब: सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा उत्तर प्रदेश. - एसवीएस रंगा राव
सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद और निदेशक (भूमि अधिग्रहण), उत्तर प्रदेश.
अब: प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय राष्ट्रीय एकीकरण तथा सामान्य प्रशासन. - नवीन कुमार
सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, CEO प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटर, ग्रेटर शारदा क्षेत्र.
अब: न्यायिक सदस्य राजस्व परिषद और निदेशक भूमि अध्याप्ति. - भवानी सिंह खंगारौत
विशेष सचिव, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश.
अब: सचिव, वित्त विभाग बनाए गए हैं
- अरूण प्रकाश
विशेष सचिव, नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन.
अब: विशेष सचिव राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश. - रवीन्द्र कुमार-।
विशेष सचिव, कृषि, कृषि विपणन, विदेश व्यापार और कृषि शिक्षा-अनुसंधान विभाग.
अब: सचिव नगर विकास तथा राज्य मिशन निदेशक अमृत और प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय. - दिव्य प्रकाश गिरि
विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग.
अब: सचिव लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश. - कृष्ण कुमार
विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग.
अब: सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन, मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी. - सुधा वर्मा
विशेष सचिव, महिला कल्याण विभाग और सचिव, राज्य महिला आयोग
अब: सचिव राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन. - रेणु तिवारी
सचिव, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग.
अब: विशेष सचिव महिला कल्याण तथा सचिव राज्य महिला आयोग. - राजेन्द्र सिंह-2
विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग
अब: वर्तमान पद के साथ सचिव अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग का अतिरिक्त प्रभार. - संजीव सिंह
विशेष सचिव, वित्त विभाग।
अब: निदेशक समाज कल्याण एवं प्रबंध निदेशक यूपी सिडको. - डा. वंदना वर्मा
निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण और प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम.
अब: निदेशक महिला कल्याण तथा प्रबंध निदेशक महिला कल्याण निगम. - उमेश प्रताप सिंह
विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग.
अब: वर्तमान पद के साथ निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा प्रबंध निदेशक पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार. - कुमार प्रशान्त
निदेशक, समाज कल्याण और प्रबंध निदेशक, यूपीसिडको.
तबादला: सचिव गृह विभाग, उ.प्र. शासन. - संदीप कौर
प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम, निदेशक महिला कल्याण विभाग.
अब: सचिव वित्त विभाग यूपी शासन.













