
Shamli News : उत्तर प्रदेश के शामली में दशहरा मेला के दौरान लड़कियों से छेड़खानी करने वाले दो मनचलों की हरकत का खामियाजा उन्हें खुद भुगतना पड़ा है। मेले में घूम रही युवतियों ने न केवल उनका सबक सिखाया, बल्कि यह साबित कर दिया कि अब लड़कियों में आत्मरक्षा की भावना जागरूकता के साथ बढ़ रही है।
घटना का विवरण यह है कि रामलीला के दौरान मेले में आई ये लड़कियां जब अपने दोस्तों के साथ घूम रही थीं, तभी आरोपियों ने उनके साथ छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद लड़कियों ने हिम्मत जुटाई और मौके पर ही मनचलों को पकड़कर उनके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान उन्होंने दोनों मनचलों को थप्पड़ों की बरसात कर दी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे इन लड़कियों ने मात्र 10 सेकेंड में ही 11 थप्पड़ जड़ दिए। जब आसपास के लोग इस घटना को देख रहे थे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रयास कर रहे थे, तो लड़कियों ने सभी को पीछे हटने और खुद ही आरोपियों को सबक सिखाने का फैसला किया। वह अपने आप ही मनचलों को पीटती रहीं और किसी की मदद नहीं ली।
मामला तेजी से वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। लोग इस घटना की सराहना कर रहे हैं कि अब लड़कियां अपनी रक्षा खुद कर सकती हैं और अपनी गरिमा के लिए खड़ी हो सकती हैं। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने भी वीडियो बनाकर घटना का समर्थन किया।
पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं, जिनमें लोग इस साहसिक कदम की प्रशंसा कर रहे हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए लड़कियों को प्रेरित कर रहे हैं।
यह भी पढ़े : Farrukhabad Blast : लाइब्रेरी की आड़ में बिना पंजीकरण के चल रहा था ‘कोचिंग सेंटर’, नोडल प्रधानाचार्य को नोटिस जारी