राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी की जगह हो सकती थीं ‘सीता’, राज कपूर ने कह दिया था ‘तुम बहुत….

नई दिल्ली : रामानंद सागर की रामायण में देवी सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में साक्षात सीता माता के रूप में बसी हुई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह कभी राम तेरी गंगा मैली की हीरोइन बनने वाली थीं?

राज कपूर की फिल्म में नहीं मिला मौका
साल 1985 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए दीपिका ने ऑडिशन दिया था। उस समय वह छोटे-मोटे रोल कर रही थीं और एक बड़े ब्रेक की तलाश में थीं। दीपिका को जैसे ही पता चला कि शोमैन राज कपूर एक फिल्म बना रहे हैं और नई अभिनेत्री की तलाश में हैं, तो उन्होंने तुरंत ऑडिशन का मन बनाया।

लेकिन जब वह ऑडिशन देने पहुंचीं, तो राज कपूर ने उन्हें देखकर सिर्फ इतना कहा— “अभी तुम बहुत छोटी हो” और उन्हें बिना ऑडिशन लिए ही लौटा दिया। उस समय दीपिका को समझ नहीं आया कि उन्हें रिजेक्ट क्यों किया गया।

किस्मत ने लिखा था ‘सीता’ बनना
बाद में जब दीपिका ने फिल्म राम तेरी गंगा मैली देखी और उसमें मंदाकिनी का बोल्ड किरदार देखा, तो उन्हें राज कपूर के फैसले का मर्म समझ आया। उन्होंने खुद स्वीकारा कि अगर वह वह रोल कर लेतीं, तो शायद कभी ‘सीता’ नहीं बन पातीं। उस समय दीपिका इंडस्ट्री छोड़ने तक का सोच चुकी थीं, लेकिन फिर 1988 में आया रामानंद सागर का रामायण, जिसने उन्हें अमर कर दिया।

आज भी लोग मानते हैं साक्षात देवी
राम और सीता की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों पर ऐसा असर डाला कि लोग आज भी दीपिका और अरुण गोविल को भगवान राम और माता सीता के रूप में पूजते हैं। सार्वजनिक स्थानों पर जब यह जोड़ी दिखती है, तो लोग श्रद्धा से उनके पैर छूते हैं।

दीपिका का मानना है— सब कुछ समय और भाग्य का खेल है
दीपिका ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, “अगर मैंने वह फिल्म की होती, तो लोग मुझे सीता के रूप में स्वीकार नहीं करते। शायद मेरा धर्म से जुड़ा सफर वहीं रुक जाता।” उनकी यह सोच दर्शाती है कि फिल्म इंडस्ट्री में हर रिजेक्शन के पीछे भी किस्मत की कोई बड़ी योजना छिपी होती है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दीपिका चिखलिया बन सकती थीं ‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन, लेकिन किस्मत ने बनाया ‘सीता’ MS Dhoni बोले : मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं, मेरी फैन फॉलोइंग ही काफी है साई सुदर्शन ने जड़ा धमाका, टी-20 में बिना जीरो आउट हुए बनाए सबसे ज्यादा रन सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें