
प्रयागराज। आप सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के सहयोग और आशीर्वाद से भाजपा की योगी सरकार के सफलतम 8 वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यक्रम “उत्सव अभियान” कार्यक्रम भी सफल होंगे, आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं में अपार शक्ति और सामर्थ्य से लगातार सरकार बनाकर इतिहास रचते हुए आपने ने अपने आप को बार-बार सावित किया हैं।
उक्त बातें जिलाध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ला ने उत्सव अभियान जिला कार्यशाला को जिला कार्यालय सिविल लाइंस मे सोमवार को संबोधित करते हुए कही और कार्यशाला में उपस्थित सभी मंडल अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अभियान के जिला संयोजक कमलेश त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए विषय को रखा। समापन जिला सहसंयोजक सुभाष सिंह पटेल ने किया। संचालन जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल ने किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 24 मार्च से 14 अप्रैल तक उत्सव अभियान के तहत प्रेस-वार्ता, लाभार्थी मेला, घर-घर सम्पर्क, 6 अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस, विधानसभा स्तर पर विकास संगोष्ठी,बाईक रैली, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन,महिला जन सम्पर्क गांव स्तरीय, इंफ्लूएंसर मीट,अम्बेडकर जयंती सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यमुनापार जिला कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री,मंडल अध्यक्ष महामंत्री,कार्यक्रम संयोजक,विभाग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उपस्थित रहें।