
रक्सा के पास हेवदा में रक्सा निवासी सिद्धार्थ राजा परमार नामक लड़के ने पंजाब सिंह के ऊपर दिनदहाड़े गोली चला दी। पंजाब सिंह राजपूत द्वारा रक्सा में थाने प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि गुरुवार शाम 4 बजे लगभग वह अपने घर के बाहर खटिया डाल कर आराम कर रहा था तभी सिद्धार्थ राजा परमार अपने एक अज्ञात साथी के साथ आया और उसको घर के बाहर बुलाया बाहर जाने पर सिद्धार्थ राजा परमार ने बिना किसी बात के उसके ऊपर जान से मारने की नियत से बंदूक से गोली चला दी। पंजाब सिंह राजपूत ने बताया कि जैसे ही सिद्धार्थ राजा परमार ने गोली चलाई वह नीचे झुक गया जिससे बंदूक के छर्रे उसके हांथ में लगे।

जब वह चिल्लाया तो गांव के लोग एकत्रित हो गए उसके बाद सिद्धार्थ राजा उसको जान से मारने की धमकी देते हुए यह कहते हुए भाग गया कि आज तो उसकी जान बच गई लेकिन अगली बार वह नहीं बचेगा। उक्त घटना की शिकायत पंजाब सिंह ने रक्सा थाने में की। पुलिस ने पंजाब सिंह को मेडिकल के लिए भेज दिया एवं खबर लिखे जाने तक पुलिस घटना की जांच कर रही है।