
रिकवरी एजेंट हत्याकांड का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार..
मालिक की पत्नी से ही था मृतक का अवैध संबंध
बंथरा,लखनऊ।
इलाके के दादूपुर गांव में सोमवार रात रिकवरी एजेंट की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के दिशानिर्देशन में थाना पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने घटना का खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो शातिर अभियुक्तों विवेक सिंह (34), पुत्र स्व. शिवनरेश सिंह, निवासी दादूपुर,व वसीम अली खान (35), पुत्र स्व. एजाज, निवासी महेन थाना करीमुद्दीनपुर, जिला गाजीपुर, हालपता गौरीबाजार थाना सरोजनीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार सुबह दादूपुर में स्वास्तिक एसोसिएट्स के रिकवरी एजेंट कुनाल शुक्ला (26) का शव उसके ऑफिस में बरामद हुआ था। मृतक के भाईं सौरभ शुक्ला
की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस की चार टीमों का गठन कर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था। सर्विलांस व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेक सिंह व वसीम अली खान की संलिप्तता सामने आई।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक कुनाल शुक्ला का विवेक सिंह की पत्नी से प्रेम संबंध था। इसके अलावा दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद भी चल रहा था। जिसका आरोप मृतक की माँ ने भी लगाया था। बदनामी और विवाद से परेशान होकर विवेक सिंह ने अपने कर्मचारी वसीम अली खान के साथ
मिलकर हत्या की योजना बनाई और सोमवार की विवेक सिंह ने कुनाल को शराब पिलाई फिर रात करीब 9:30 बजे विवेक ने वसीम को फोन कर बुलाया। वसीम ने ऑफिस में सो रहे कुनाल पर वहीं रखे लोहे के सब्बल से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सब्बल को बगल के प्लॉट में फंक दिया गया जबकि मृतक का मोबाइल पास के नाले में डाल दिया।
हत्या में प्रयुक्त सब्बल बरामद
हत्या में प्रयुक्त लोहे का सब्बल वसीम की निशानदेही पर बरामद हुआ है साथ ही पुलिस ने खून से सने कपड़े भी झाड़ियों से बरामद किए।पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया। विवेक सिंह ने बताया कि मृतक के
उसकी पत्नी से संबंध और पैसों के विवाद के चलते उसने हत्या की योजना बनाई थी। वहीं वसीम ने खुलासा किया कि उसे हत्या करने के बदले मकान बनवाने का लालच दिया गया था।