ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट जारी, दोनों में लड़कों से बेहतर रहा लड़कियों का परिणाम

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज, 30 अप्रैल 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीआईएससीई द्वारा यह परिणाम सुबह 11 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए।

आईएससी 12वीं के नतीजों का विवरण 

आईएससी कक्षा 12 में लड़कियों का परिणाम लड़कों से बेहतर रहा। जहां लड़कों का पास प्रतिशत 98.64% था, वहीं लड़कियों ने 99.45% के साथ सफलता प्राप्त की। कुल 99,551 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 98,578 छात्र उत्तीर्ण हुए।

आईसीएसई 10वीं में भी लड़कियों ने फिर बाजी मारी

आईसीएसई 10वीं में 99.09 पास प्रतिशत रहा। 10वीं में 99.37 प्रतिशत लड़कियां और 98.84 प्रतिशत लड़के पास हुए।

पिछले साल कक्षा 10वीं में कुल 2,43,617 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें 1,30,506 (53.57%) लड़के और 1,13,111 (46.43%) लड़कियां थीं। वहीं, कक्षा 12वीं (आईएससी) की परीक्षा में 99,901 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें 52,765 (52.82%) लड़के और 47,136 (47.18%) लड़कियां थीं।

कक्षा 10वीं में लड़कियों की सफलता दर 99.65% रही, जबकि लड़कों की सफलता दर 99.31% थी। इसी प्रकार, कक्षा 12वीं में 98.92% लड़कियां और 97.53% लड़के पास हुए।

बीते वर्ष, कक्षा 12वीं में 52,765 लड़कों और 47,136 लड़कियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 1,303 लड़के और 510 लड़कियां फेल हो गए थे। कुल 1,813 छात्र 12वीं में फेल हुए। वहीं, कक्षा 10वीं में 1,30,506 लड़के और 1,13,111 लड़कियां उपस्थित हुए थे, जिनमें से 894 लड़के और 395 लड़कियां फेल हुए थे। इस प्रकार, कक्षा 10वीं में फेल होने वाले छात्रों की कुल संख्या 1,289 थी।

ऐसे चेक करें अपना परिणाम 

  • सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएंगे। 
  • उसके बाद जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें। 
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर डिसप्ले हो जायेगा।
  • छात्र परिणाम चेक करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं।

जुलाई में होगी सुधार परीक्षा

कक्षा 10 (आईसीएसई) और कक्षा 12 (आईएससी) के लिए सुधार परीक्षाएं जुलाई में आयोजित की जाएंगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें चिदंबरम के खिलाफ आरोप तय करने से रोका नहीं जा सकता परिसर के पूरक मंदिरों में अक्षय तृतीया से शुरू होगी मूर्तियों की स्थापना नवादा के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले! रिंग रोड को लेकर आ गया बड़ा अपडे