‘मेरी पत्नी को आंख मारी..’ जब पेट्रोल पंप पर कूटे गए SDM साहब तो बनाने लगे बहाने

SDM petrol Pump Controversy : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान और सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह मामला भीलवाड़ा का है, जहां के एसडीएम छोटू लाल शर्मा पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद को लेकर विवादित स्थिति में आ गए।

बताया जा रहा है कि इस विवाद के बाद उनकी पत्नी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी ने उनकी पत्नी को गंदी नजरों से देखा, आंखें मारी और पूछा, “क्या माल लग रही है।” इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा और शेयर किया जा रहा है, और लोग इस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वीडियो में क्या खास है?

वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि एसडीएम छोटू लाल शर्मा और पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी के बीच बहस शुरू होती है, जो जल्द ही झगड़े में बदल जाती है। दोनों के बीच हाथापाई होने लगती है। इसके बाद एक और कर्मचारी बीच में आ जाता है, और तीनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। एसडीएम साहब गुस्से में आकर एक कर्मचारी को थप्पड़ मार देते हैं, जिससे स्थिति और भी बिगड़ जाती है। जवाबी कार्रवाई में दोनों पक्षों के बीच मारपीट तेज हो जाती है। इस दौरान, एसडीएम की पत्नी भी वहां पहुंच जाती हैं और विवाद में शामिल होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं।

यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ हैरान हैं कि एक अधिकारी इस तरह की हरकतें कर सकता है, तो वहीं कुछ इसे सिस्टम की खामियों का प्रतीक मान रहे हैं।

एसडीएम की पत्नी की शिकायत भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने उन्हें आंखें मारी। इस घटना ने कई लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि यदि एक अधिकारी की पत्नी ही इस तरह की शिकायत कर सकती है, तो आम जनता के साथ पुलिस थानों में क्या-क्या होता होगा। यह छोटी सी घटना सिस्टम की गहराई और उसकी सच्चाई को उजागर करती है, जहां पद और पदवी का दुरुपयोग शिकायतें हथियार के रूप में किया जाने लगा है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग मजाक भी कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि कैसे बहाने बनाए जाते हैं, और जब खुद अधिकारी विवाद में फंस जाएं, तो शिकायत भी इसी तरह की दर्ज करवा दी जाती है।

यह भी पढ़े : Pratapgarh Suicide : थाने में शिवम ने चाकू से रेता खुद का गला, पुलिस बोली- चोरी के आरोप में जा चुका है जेल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें