
I Love Mohammad : ‘आई लव मोहम्मद’ मामले को लेकर बरेली में हुए उपद्रव के बाद लाठीचार्ज को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। सपा प्रमुख ने कार्रवाई की निंदा करते हुए एक्स पर लिखा, ‘सरकार द्वारा ताकत का इजहार करना उसकी कमजोरी की निशानी होता है। सरकारें लाठीचार्ज से नहीं सौहार्द-सद्भाव से चलती हैं।’
सपा प्रमुख ने नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफार्म को बिताया दिखावा
नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफार्म को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। सपा प्रमुख ने कहा है कि भाजपा सरकार ने दिखाने के लिए तैयार सामान पर जीएसटी घटा दी, लेकिन वो सामान जिससे बनता है, उस कच्चे माल पर जीएसटी बढ़ा दी।
यही है भाजपा के जीएसटी गोलमाल का सच। भाजपा जनता को धोखा दे रही है। भाजपाई तो सड़कों पर नारे लगाकर 50 प्रतिशत का भाषण देकर निकल गए, अब जब जनता बाजार जा रही है और सस्ता माल नहीं पा रही है तो दुकानदारों से झगड़ रही है।
शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी के गुलिस्तां कालोनी स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता में सपा प्रमुख ने कहा कि इस सरकार ने आठ साल पहले आधी रात को जीएसटी लगाकर जश्न मनाया था। तबसे हर चीज को महंगा कर जनता से वसूली की।
जब ये वस्तुएं आठ साल बाद भी कम कीमत पर मिल सकती है तो भाजपा सरकार ने महंगा क्यों किए रखा। जब तक मुनाफा कम नहीं होगा तब तक महंगाई कम नहीं होगी। महंगाई कम करने के लिए डा. राम मनोहर लोहिया की दाम बांधों नीति पर ही जाना होगा।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में मिली हार और महंगाई से बढ़ते जनाक्रोश को देखकर भाजपा बैकफुट पर आई है, लेकिन यह सरकार अभी भी धोखा दे रही है। विदेश नीति की असफलता के कारण हमारे उद्योग-कारोबार को नुकसान हो रहा है। टैरिफ और जयादा होगा तो कारोबार का क्या होगा? उन्होंने जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों काे लेकर भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
बरेली में आइ लव मोहम्मद प्रकरण को लेकर हुए उपद्रव के बाद पुलिस की ओर से लाठीचार्ज की निंदा करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, “सरकार द्वारा ताकत का इजहार उसकी कमजोरी की निशानी है। सरकारें लाठीचार्ज से नहीं, सद्भाव और सौहार्द से चलती हैं।”
इसके साथ ही, अखिलेश यादव ने भाजपा की जीएसटी रिफार्म पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिखावे के लिए जीएसटी घटा दी, लेकिन कच्चे माल पर जीएसटी बढ़ा दी, जिससे जनता को धोखा मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने आठ साल पहले आधी रात को जीएसटी लागू कर जनता से टैक्स वसूली शुरू कर दी थी, और तब से ही वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। यादव ने कहा कि जब ये वस्तुएं आठ साल बाद भी कम कीमत पर मिल सकती हैं, तो महंगाई क्यों बढ़ाई जा रही है? महंगाई को नियंत्रित करने के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया की ‘दाम बांधो’ नीति को अपनाना जरूरी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली हार और बढ़ती महंगाई के कारण भाजपा बैकफुट पर है, लेकिन अभी भी जनता को धोखा दे रही है। उन्होंने विदेश नीति की असफलताओं का भी जिक्र किया और कहा कि इससे उद्योग और कारोबार को नुकसान हो रहा है। साथ ही, जंगली जानवरों के बढ़ते हमले को लेकर भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
यह भी पढ़े : Bihar Election 2025 : चिराग पासवान जारी करेंगे LJPR का संकल्प पत्र, गठित की 5 सदस्यीय ड्राफ्टिंग कमेटी