जरा सी कहासुनी… फिर पति ने रच डाली मौत की साजिश, पुलिस ने बहाया पसीना, मामला निकला फर्जी

सोलन। हिमाचल प्रदेश में सोलन पुलिस ने बीमा राशि लेने के लिए पत्नी का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक सोलन नगर निगम का कर्मचारी भी है। गिरफ्तार आरोपितों में विशाल गोयल, जो पंजाब के जीरकपुर का निवासी है, भी शामिल है। विशाल गोयल ने अपनी पत्नी की लगभग 85 लाख रुपये की बीमा राशि प्राप्त करने के लिए यह साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में नगर निगम के एक कर्मचारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

सोलन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव सिंह ने बताया कि नगर निगम सोलन के रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु विभाग से पुलिस थाना सदर सोलन में शिकायत प्राप्त हुई थी। यह शिकायत 7 जनवरी 2025 को निगम कार्यालय की जन्म और मृत्यु शाखा में मोनिका गोयल के नाम पर फॉर्म नंबर दो पर मृत्यु रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दर्ज की गई।

शिकायत में बताया गया कि इस फॉर्म पर सुरेश शर्मा और गगन के नाम और मोबाइल नंबर के साथ हस्ताक्षर थे। इसके अलावा, फॉर्म पर नगर निगम कर्मचारी धर्मपाल के भी हस्ताक्षर थे, जिन्होंने इस फॉर्म को जन्म मृत्यु शाखा में जमा किया था।

मामले के अनुसार, 14 जनवरी 2025 को मोनिका गोयल की मृत्यु का पंजीकरण किया गया और 15 जनवरी को उसकी मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए विशाल गोयल ने रजिस्ट्रार जन्म और मृत्यु कार्यालय में आवेदन दिया। पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि यह मृत्यु प्रमाणपत्र पूरी तरह से फर्जी था, जिसे बीमा राशि प्राप्त करने के उद्देश्य से तैयार किया गया था।

पुलिस ने नगर निगम के कर्मचारी धर्मपाल, सुरेश शर्मा और गगन को गिरफ्तार कर लिया है। विशाल गोयल की भूमिका भी मामले में सामने आई है, और उसे भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी गौरव सिंह ने कहा कि इस प्रकार के अपराधों से निपटने के लिए पुलिस सतर्क है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।


खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई