पति नपुंसक, पोते के लिए बहू के साथ ससुर बनाना चाहता है संंबंध, पूर्व ACP है आरोपी

Pune Ex ACP Sexual Harassment : महाराष्ट्र के पुणे से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक बहू ने अपने ससुर पर जबरन यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ससुर पूर्व पुलिस उपायुक्त हैं। उसने अपने पति और सास पर भी ससुर का साथ देने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति बच्चा पैदा करने में असमर्थ है, और यह बात परिवार जानता है। इसके बावजूद, पति और सास उस पर दबाव डाल रहे हैं कि वह अपने ससुर के साथ यौन संबंध बनाए और बच्चे का पिता बने। महिला ने कहा कि पति और सास लगातार उस पर दबाव बना रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, महिला ने पूर्व पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि ससुर बगैर उसकी मर्जी के उसके कमरे में घुस जाता था और पोते की इच्छा पूरी करने के लिए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। इस मामले में परिवार की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कैसे पता चला कि ‘पति नपुंसक है’?

शिकायत के अनुसार, दोनों की शादी लगभग 5 महीने पहले हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने महाबलेश्वर में हनीमून मनाया, जो शादी के 15 दिन बाद की बात है। महिला का दावा है कि उनके बीच कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बने।

हनीमून के दौरान पति ने संबंध बनाने से इनकार किया, और महिला का आरोप है कि ऐसा इसलिए क्योंकि उसका पति नपुंसक था।

महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि ससुर उसके साथ अनैतिक व्यवहार करता था, घर में बिना उसकी मर्जी के घुसने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े : Nepal New PM : Gen-Z ने दिया 11 बजे तक का अल्टीमेटम, जल्द हो फैसला! सुशीला कार्की संभालेंगी नेपाल, राजभवन में हो रही बैठक

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें