
Sunita Williams : हाल ही में अंतरिक्ष से धरती पर लौटी सुनीता विलियम्स ने कई सवालों के जवाब देकर सभी को चौंका दिया। अमिरकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स मूल रूप से भारतीय नागरिक हैं, इस बात के अहसास को सुनीता ने अपने एक जवाब में भी जाहिर कर दिया। अंतरिक्ष से भारत को देखने के सवाल पर सुनीता विलियम्स ने कहा, “भारत अद्भुत है। हर बार जब हम हिमालय के ऊपर गए, तो बुच विलमोर ने अविश्वसनीय तस्वीरें लीं, यह बस अद्भुत है।”
दरअसल, अंतरिक्ष से धरती पर लौटने के बाद सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें रेस्ट पर रखा गया था। लेकिन अब वह स्वस्थ हैं और बातचीत भी कर पा रही हैं। सुनीता विलियम्स से जब उनकी अंतरिक्ष यात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने अनुभवों को साझा किया। इसमें उन्होंने भारत की भी कई विशेषताएं बताईं।
अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत?
सुनीता विलियम्स से जब पूछा गया कि ऊपर से भारत कैसा दिखाई देता है तो वह हंसते हुए कहती हैं, “अंतरिक्ष से भारत का दृश्य अद्भुत और प्रेरणादायक है। जब मैंने अंतरिक्ष से भारत की ओर देखा तो उन्हें एक विस्तृत भूभाग दिखाई दिया, जिसमें अलग-अलग रंग की भूमि, जल निकाय और पर्वत श्रेणियां हैं। उत्तर में हिमालय तो दक्षिण में महानिदेशिक समुद्र है।”
सुनीता विलियम्स ने आगे रात के नजारे पर बात करते हुए कहा कि रात के समय भारत को देखना किसी रोमांच से कम नहीं। रात के समय भारत तारों से अधिक चमकीला दिखाई देता है।
सुनीता विलियम्स ने कहा, “जब आप पूर्व से गुजरात और मुंबई की ओर जाते हैं और (आप देखते हैं) मछली पकड़ने का बेड़ा आ गया, तो यह आपको थोड़ा सा संकेत देता है, हम भारत आ गए हैं। पूरे भारत में मुझे जो आभास हुआ वह रोशनी का यह नेटवर्क था और बड़े शहरों से छोटे शहरों की ओर जा रहा था और रात के साथ-साथ दिन के समय भी देखना अविश्वसनीय था। इसी के साथ हिमालय देखना अद्भुत है।”

वहीं, सुनीता विलियम्स ने भारत आने पर कहा कि वह खुद अपने पिता के देश आना चाहती हैं और लोगों से मिलकर अपने अनुभवों को साझा करना चाहती है। उन्होंने बताया कि उनके साथ उनके अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर (Buch Wilmor) भी भारत आना चाहते हैं, क्योंकि उन्होंनेे जब से अंतरिक्ष से भारत का दीदार किया है, उनके भारत की यात्रा करने की इच्छा प्रबल हो गई है।