
कुरुक्षेत्र (हरियाणा) : कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार क्रेटा और स्विफ्ट कार आमने-सामने टकरा गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने खिड़कियां काटकर शवों को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग माता के जागरण से लौट रहे थे और यमुनानगर के निवासी थे। हादसा पिंडारसी और घराडसी गांव के बीच हुआ।
मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई:
- प्रवीण, पुत्र स्वराज, निवासी बूबका (चालक)
- पवन, पुत्र बालकिशन
- राजेन्द्र, पुत्र बालकिशन
- उर्मिला, पत्नी पवन
- सुमन, पत्नी संजय
सभी शव एलएनजेपी अस्पताल में रखे गए हैं।
हादसे में घायल हुए और आनंद अस्पताल में भर्ती हैं:
- वंशिका (18), यमुनानगर
- संतोष (45), पत्नी धर्मपाल, निवासी पपनावा
- लीला देवी (52), पत्नी रिशिपाल, निवासी पपनावा
- ऋषि पाल (55), पुत्र कर्म सिंह, निवासी पपनावा
- प्रवीण (40), पुत्र जीता राम, निवासी पपनावा