
गुरुग्राम : तेज रफ्तार थार शनिवार सुबह डिवाइडर से टकरा गई जिसमें तीन युवती और दो युवकों सहित कुल 5 की मौत हो गई। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में थार के परखच्चे उड़ गए। समाचार लिखे जाने तक एक युवती की पहचान प्रतिष्ठा मिश्र के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार थार गाड़ी में तीन युवक और तीन युवतियां सवार थीं। ये सभी उत्तर प्रदेश से किसी काम से गुरुग्राम आए थे। जैसे ही उनकी गाड़ी नेशनल हाइवे 48 पर राजीव चौक की तरफ जाने के लिए हाईवे के एग्जिट नंबर 9 से उतरी तो तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने थार से अपना नियंत्रण खो दिया। गाड़ी अनियंत्रित होकर की डिवाइडर से टकरा गई। तेज रफ्तार के कारण गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 5 की मौत हो गई।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।