
राशिफल 15 जनवरी 2026 : 15 जनवरी का राशिफल कई राशियों के लिए शुभ और उत्साहवर्धक संकेत लेकर आया है। इस दिन कई राशियों को धन लाभ, करियर में उन्नति, पारिवारिक सुख और प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
वहीं, कुछ राशियों को सतर्क रहने और सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी गई है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, गुरुवार का यह दिन नौकरी, व्यापार, शिक्षा, प्रेम और सेहत के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं मेष से लेकर मीन तक की राशियों का विशेष राशिफल और क्या-क्या ध्यान देना आवश्यक रहेगा।
मेष राशि: आज का दिन लाभ और आनंद से भरपूर रहेगा। घर में उत्सव का माहौल बनेगा। बेरोजगारों को अच्छी नौकरी के मौके मिल सकते हैं। अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। करियर में उन्नति के साथ-साथ धन में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में मिलाजुला अनुभव हो सकता है, लेकिन वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सेहत में सुधार होगा।
वृषभ राशि: आज जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखेंगे। छात्र छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। काम की प्रशंसा होगी, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। घर या बाहर प्रॉपर्टी से जुड़ी अच्छी डील मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में साथ निभाने वाला साथी मिलेगा। खुद पर संयम और धैर्य बनाए रखें।
मिथुन राशि: दिन की शुरुआत मेहनत और ईमानदारी से करें। शिक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। धन उधार देने से बचें। जोखिमभरे कार्यों से दूरी बनाएं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मिलकर काम करने से समाधान निकलेगा।
कर्क राशि: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। धन निवेश में सावधानी बरतें। विरोधियों से सतर्क रहें, खासकर नौकरी या व्यवसाय में। मन कुछ निराश हो सकता है, लेकिन ससुराल पक्ष से अच्छा सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। घर के कामकाज में व्यस्तता रहेगी।
सिंह राशि: आज का दिन लाभ और सफलता का संकेत दे रहा है। आय में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश का अच्छा अवसर मिल सकता है। प्रेमी से सरप्राइज मिल सकता है। सेहत में सुधार होगा, लेकिन लेन-देन में सावधानी बरतें।
कन्या राशि: सावधानी और धैर्य से काम लें। आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है। सरकारी कामकाज में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
तुला राशि: आज का दिन अच्छा और लाभदायक रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। जरूरी काम आसानी से पूरे होंगे। यात्रा संभव है। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है।
वृश्चिक राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा अवसर मिल सकता है। बेरोजगारों को नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
धनु राशि: सावधानी से काम लें। भाग्य का साथ है, लेकिन जोखिम से बचें। कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। काम का दबाव अधिक हो सकता है, इसलिए मनोबल बनाए रखें।
मकर राशि: नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। अतिरिक्त लाभ कमाने के मौके बनेंगे। प्रेम जीवन में अच्छा समय बीतेगा। कहीं से अतिरिक्त धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रेमी के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है।
कुंभ राशि: सावधानी से निवेश करें। खान-पान में संयम जरूरी है। छात्रों को सफलता मिलेगी। परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। नई डील फाइनल हो सकती है। धन की वापसी संभव है। पारिवारिक सुख-दुख में संतुलन बनाए रखें।
मीन राशि: दिन कुछ मामलों में सफलता और कुछ में संघर्ष लेकर आएगा। अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरी बदलने का प्रयास सफल हो सकता है। परीक्षा परिणाम अच्छा रहेगा। सलाह देना और दूसरों की मदद करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़े : ‘कल अकेले आना… जो कहूं करना पड़ेगा’, टीचर ने पास करने के बदले छात्रा से की गंदी डिमांड















