गंगाणा रोड पर कैफे की आड़ में चल रहा हुक्काबार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जोधपुर : शहर के गंगाणा रोड पर राजीव गांधी नगर पुलिस ने एक कै फे की आड़ में चल रहे हुक्काबार को पकड़ा। कैफे में शराबनोशी भी चल रही थी। हुक्का सामग्री के साथ अवैध शराब भी वहां से जब्त की गई। कैफे में 16 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पकड़े गए 16 लोगों में क ई छात्र शामिल है। दो अलग अलग केस पुलिस ने दर्ज किए है।

राजीव गांधी नगर पुलिस को सूचना मिली कि गंगाणा रोड पर स्काई ग्रीन कैफे में अवैध रूप से हुक्काबार चल रहा है। इस पर सबइंस्पेक्टर प्रेमनाथ, एएसआई रघुनाथराम, हैडकांस्टेबल बाबूलाल आदि ने वहां रेड दी। पुलिस ने मौके पर 16 लोगों को पकड़ा। जिसमें कुछ छात्र भी शामिल थे।

पुलिस ने स्काई ग्रीन कैफे चलाने वाले शख्स बालोतरा जिले के गिड़ा खोखसर निवासी राजाराम पुत्र हुकमाराम मेघवाल के खिलाफ केस दर्ज किया। मौके से 15 हुक्कें, 15 चिलम, 47 फिल्टर पाइप, 12 फ्लेवर के खुले डिब्बे आदि सामग्री को जब्त किया गया। कैफे में अवैध शराब भी परोसी जा रही थी, तब वहां से 30 बोतल बीयर एवं पांच बोतल अवैध शराब को जब्त किया गया। इसमें जगदंबा कॉलोनी मंदिर के पास रहने वाले अभिषेक पुत्र जगदीश के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि 16 लोगों को पकड़ा गया, जिन्हें बाद में कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें