होली पर रंगों के साथ बरसेंगे मेघ, यूपी से लेकर पंजाब तक मौसम बदल रहा करवट

होली में इस बार रंगों के साथ मेघ भी वर्षा करेंगे। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। दिल्ली NCR सहित पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। कुछ दिन पहले तक दिल्ली NCR में तेज ठंडी हवाएं चल रही थीं, जिससे ठंड का माहौल था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से हवाओं की गति में कमी आई है, जिससे मौसम गर्म होने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस बदलाव को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है।

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई जा रही है।

पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत का मौसम:

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों, उत्तरी बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है, जिसका असर हिमाचल प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल स्पीति और चंबा के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिसके कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

होली पर दिल्ली और आसपास बारिश का अनुमान:

मौसम विभाग के अनुसार, होली के दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल, दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 13 और 14 मार्च को दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी:

9 से 14 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से लेकर तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। खासतौर पर, 12 से 14 मार्च के बीच पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, 13 और 14 मार्च को दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।

राजस्थान में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी

राजस्थान में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है। शनिवार को बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, संगरिया में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी सप्ताह में भी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई