हिसार : इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई देवमाली पुस्तक

हिसार : विभिन्न विधाओं में अपनी सृजन यात्रा का लोहा मनवा चुकी हांसी क्षेत्र के गांव ढाणी पाल में जन्मी प्रतिष्ठित लेखिका डॉ. संजीव कुमारी एवं शिखा कुमारी का संयुक्त प्रयास एक बार फिर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में विशेष उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ है। इसमें सह लेखक के रूप में डॉ. राकेश छोकर की भूमिका भी है।

कई राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियां प्राप्त कर चुकी लेखिका बहनों ने देश के अनूठे और पर्यटन के तौर पर सर्वश्रेष्ठ घोषित हो चुके ब्यावर, राजस्थान के गांव देवमाली और आराध्य देव भगवान देवनारायण के संदर्भ में देवमाली,

आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक सरोकार पुस्तक का सृजन किया। जो दिसंबर 2025 में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में विमोचित की गई थी। दोनों लेखिकाओं के इस विशिष्ट प्रयास की चहुं ओर प्रशंसा हो रही हैं। विदित रहे कि इससे पूर्व भी दोनों लेखिकाओं ने विष्णु अवतार श्री देवनारायण व श्री देवनारायण पटकथा पुस्तकें लिखी हैं जिनको इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स

में विशेष उपलब्धि के रूप में दर्ज कर किया गया है। डॉ. संजीव कुमारी की 15 में से 6 पुस्तकें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हैं। शिखा कुमारी की 5 में से 2 पुस्तकें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड

में दर्ज हैं जो अपने आप में इतिहास रचती हैं। इसके अलावा अन्य विधाओं व भाषाओं (हिंदी, हरियाणवी, राजस्थानी, ब्रज व पंजाबी) में जो पुस्तकें सृजित हैं उनमें से झड़ते पत्ते

हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला द्वारा श्रेष्ठ कृति व अन्य पुस्तकें कई गैर सरकारी सम्मान पा चुकी हैं। दोनों ही बहनें लेखन के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी अपनी योग्यता का परचम लहरा चुकी हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें