महाकुंभ में महामहिम की डुबकी: संगम पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ CM योगी रहे मौजूद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में पहुंची हैं। सोमवार को उन्होंने संगम में डुबकी लगाई, इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ थे। महामहिम ने संगम में बोट की सवारी की और पक्षियों को दाना भी खिलाया। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है।

राष्ट्रपति मुर्मू प्रयागराज में 8 घंटे से अधिक समय तक रहेंगी, इस दौरान वे संगम स्नान के साथ-साथ अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजा भी करेंगी। इस ऐतिहासिक मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ होंगे। राष्ट्रपति मुर्मू शाम करीब पौने 6 बजे प्रयागराज से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल प्रयागराज, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए भी एक प्रेरणादायक क्षण होगा। उनकी उपस्थिति महाकुंभ के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को नई ऊंचाई प्रदान करेगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई