
Himachal Pradesh Accident : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र स्थित धनडूरी पंचायत के तलंगाना गांव में देर रात हुई भीषण आग में तीन घर जलकर खाक हो गए हैं, जिससे पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना लगभग 3 बजे की है।
मृतकों में कविता देवी (पत्नी लोकेंद्र सिंह), उनकी 9 वर्षीय बेटी सारिका, 3 वर्षीय कृतिका, 44 वर्षीय तृप्ता देवी, और नरेश कुमार शामिल हैं। वहीं, लोकेंद्र सिंह घायल हो गए हैं। अभी तक आग लगने के कारण का स्पष्ट पता नहीं चला है।
घटना की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं। एसडीएम संगडाह सुनील कुमार घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं, और पुलिस भी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
इस दुखद घटना पर प्रशासन ने शोक जताया है और घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है। पीड़ित परिवारों को राहत एवं सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़े : क्या ईरान में खत्म हो जाएगा इस्लामिक रिपब्लिक? प्रदर्शनकारियों को फांसी देने पर रेजा पहलवी ने किया ऐलान















