
अगर आप पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर स्विच करने का सोच रहे हैं, तो Hero Vida V2 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। हीरो मोटोकॉर्प का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर शानदार फीचर्स और बजट फ्रेंडली कीमत के साथ आता है।
Hero Vida V2 Lite – दमदार रेंज और बजट कीमत
Hero Vida V2 के बेस Lite वेरिएंट में 2.2 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 94 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 69 किलोमीटर प्रति घंटा है।
कीमत और EMI ऑप्शन
- एक्स-शोरूम कीमत: ₹74,000
- दिल्ली में ऑन-रोड कीमत: लगभग ₹79,000
- डाउन पेमेंट: सिर्फ ₹10,000
- लोन अमाउंट: ₹69,000
- ब्याज दर: 10% (क्रेडिट स्कोर के अनुसार)
- लोन अवधि: 3 साल
- मंथली EMI: करीब ₹2,300
- कुल ब्याज: लगभग ₹11,000 तक
क्या मिलेगा खास?
Hero Vida V2 Lite स्कूटर में मिलते हैं ये स्मार्ट फीचर्स:
- 7-इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले
- टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
- रीजन ब्रेकिंग सिस्टम
- क्रूज़ कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स
कलर ऑप्शन
आप इस स्कूटर को दो शानदार कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं:
- मैट नेक्सस ब्लू-ग्रे
- ग्लॉसी स्पोर्ट्स रेड