
Hero और Honda , दोनों ही ब्रांड्स की बाइक्स अच्छे माइलेज के लिए जानी जाती हैं। इनमें सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स Hero स्प्लेंडर प्लस और होंडा शाइन हैं। दोनों ही बाइक्स कम कीमत में ज्यादा माइलेज देने का दावा करती हैं, और ये मोटरसाइकिलें मिडिल क्लास लोगों के लिए दैनिक यात्रा का एक आदर्श साधन मानी जाती हैं। भारतीय बाजार में इनकी डिमांड काफी अधिक है। लेकिन अगर बात करें कि इन दोनों बाइक्स में कौन सी ज्यादा माइलेज देती है, तो इसका विवरण इस प्रकार है।
Hero स्प्लेंडर प्लस की पावर
Hero स्प्लेंडर प्लस में एयर कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर OHC इंजन दिया गया है। इस इंजन से 8,000 rpm पर 5.9 kW की पावर और 6,000 rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। यह मोटरसाइकिल फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम के साथ आती है और इसकी टॉप स्पीड 87 kmph है। इसमें 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।
होंडा शाइन की पावर
होंडा शाइन में 4-स्ट्रोक, SI, BS-VI इंजन दिया गया है। इसके इंजन से 7,500 rpm पर 7.9 kW की पावर और 6,000 rpm पर 11 Nm का टॉर्क मिलता है। इस बाइक में 5-स्पीड ट्रांसमिशन है और इसकी टॉप स्पीड 102 kmph है। होंडा शाइन PGM-Fi फ्यूल सिस्टम के साथ आती है।
स्प्लेंडर प्लस और शाइन की माइलेज
माइलेज के मामले में, हीरो स्प्लेंडर प्लस होंडा शाइन से बेहतर प्रदर्शन करती है। स्प्लेंडर प्लस एक लीटर पेट्रोल में 70 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करती है, जबकि होंडा शाइन 55 kmpl की माइलेज देती है।
हीरो या होंडा, किसकी बाइक सस्ती?
कीमत के मामले में भी हीरो स्प्लेंडर प्लस ज्यादा किफायती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 77,176 रुपये से शुरू होती है, जबकि स्प्लेंडर प्लस के चार वेरिएंट्स उपलब्ध हैं। वहीं, होंडा शाइन की एक्स-शोरूम कीमत 83,251 रुपये से शुरू होती है और इसके दो वेरिएंट्स मार्केट में उपलब्ध हैं।