जम्मू डिवीजन में भारी बारिश और बाढ़ से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द, कुछ के रूट बदले

रेल यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट: जम्मू डिवीजन में चक्की नदी में अचानक आई बाढ़ और मिट्टी के कटाव के कारण रेलवे ट्रैक और सिस्टम को नुकसान पहुंचा है। स्थिति को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 27 अगस्त 2025 से कई ट्रेनों को रद्द, अस्थायी रूप से समाप्त या छोटे स्टेशनों से शुरू/समाप्त करने का फैसला किया है।

रेलवे ने इस बारे में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया है। यदि आप इन रूट्स पर यात्रा करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें।


पूरी तरह से रद्द की गई ट्रेनें (JCO – Journey Commencing On)

ट्रेन नंबरप्रारंभिक स्टेशनगंतव्यदिनांक
26406वैष्णो देवी कटराअमृतसर27/08/2025
15656वैष्णो देवी कटराकामाख्या27/08/2025
12920वैष्णो देवी कटराडॉ. आंबेडकर नगर27/08/2025
12472वैष्णो देवी कटराबांद्रा टर्मिनस27/08/2025
74906पठानकोटशहीद कैप्टन तुषार महाजन27/08/2025
20434वैष्णो देवी कटरानई दिल्ली27/08/2025
14610वैष्णो देवी कटरायोग नगरी ऋषिकेश27/08/2025
14504वैष्णो देवी कटराकालका27/08/2025
12446वैष्णो देवी कटरानई दिल्ली27/08/2025
26405अमृतसरवैष्णो देवी कटरा27/08/2025
11450वैष्णो देवी कटराजबलपुर27/08/2025
22462वैष्णो देवी कटरानई दिल्ली27/08/2025
12265दिल्ली सराय रोहिल्लाजम्मू तवी26/08/2025
12266जम्मू तवीदिल्ली सराय रोहिल्ला27/08/2025
74909, 74902, 54622, 74901, 74904, 54621, 74903पठानकोट/जालंधरसंबंधित स्टेशनों पर27/08/2025
74674पठानकोटवेरका जंक्शन27/08/2025
74673वेरका जंक्शनपठानकोट27/08/2025

छोटे स्टेशनों से शुरू/समाप्त की गई ट्रेनें (Short Termination / Origin)

ट्रेन नंबरआरंभिक स्टेशनगंतव्यशॉर्ट टर्मिनेशन / ओरिजिन
12413अजमेरजम्मू तवीसमाप्त: दिल्ली जंक्शन
12237वाराणसीजम्मू तवीसमाप्त: जालंधर कैंट
12355पटनाजम्मू तवीसमाप्त: लुधियाना
22431सुबेदारगंजशहीद तुषार महाजनसमाप्त: जालंधर कैंट
15651गुवाहाटीजम्मू तवीसमाप्त: सहारनपुर
11449जबलपुरवैष्णो देवी कटरासमाप्त: हज़रत निज़ामुद्दीन
18309संबलपुरजम्मू तवीसमाप्त: अमृतसर
11077पुणेजम्मू तवीसमाप्त: अंबाला कैंट
12919डॉ. आंबेडकर नगरवैष्णो देवी कटरासमाप्त: नई दिल्ली / विजयपुर जम्मू
12475हापावैष्णो देवी कटरासमाप्त: नई दिल्ली
15655कामाख्यावैष्णो देवी कटरासमाप्त: घगवाल
12471बांद्रा टर्मिनसवैष्णो देवी कटरासमाप्त: छान अरोड़ियां
19223साबरमतीजम्मू तवीसमाप्त: पठानकोट
03309धनबादजम्मू तवीसमाप्त: अंबाला कैंट
05193छपराशहीद तुषार महाजनसमाप्त: पठानकोट कैंट

वापसी में:

ट्रेन नंबरजम्मू से प्रस्थानसमाप्त
12414जम्मू तवी → अजमेरशुरू: दिल्ली जंक्शन
12238जम्मू तवी → वाराणसीशुरू: जालंधर कैंट
12356जम्मू तवी → पटनाशुरू: लुधियाना
22432तुषार महाजन → सुबेदारगंजशुरू: जालंधर कैंट
15652जम्मू तवी → गुवाहाटीशुरू: सहारनपुर
11450वैष्णो देवी कटरा → जबलपुरशुरू: हज़रत निज़ामुद्दीन
18310जम्मू तवी → संबलपुरशुरू: अमृतसर
11078जम्मू तवी → पुणेशुरू: अंबाला कैंट
05194तुषार महाजन → छपराशुरू: पठानकोट कैंट
03310जम्मू तवी → धनबादशुरू: अंबाला कैंट

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह:

  • अपनी ट्रेन के स्टेटस की जांच यात्रा से पहले जरूर करें।
  • अपडेट्स के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या 139 हेल्पलाइन का सहारा लें।
  • असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक यात्रा योजना बनाएं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें