
जालौन आज बुधवार को झेलने वाले शहरवासियों एवं ग्रामवासियों को बुधवार को भी राहत नहीं मिली। सुबह से सूरज ने तेवर दिखाए तो शहरवासी बेहाल हो उठे। दोपहर में आसमान से आग बरसी तो तेज धूप में त्वचा झुलस गई। जलन का अहसास हुआ। दिन में लू के थपेड़े चुभे तो रात में भी गरम हवा ने चैन की सांस नहीं लेने दी।
सीजन का सर्वाधिक गरम दिन होने से शहर 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जिससे लोगों ने बताया अभी तक उन्होने इतनी तेज गर्मी का सामना नही किया है। बता दे लगातार दूसरे दिन मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन तक इस स्थिति से राहत नहीं मिलने के आसार जताए हैं। लू भी लोगों का इम्तिहान लेगी। शहर में इस समय आसमान से आग बरस रही है। जिसके चलते लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वही इस भीषण गर्मी से लोग बचने के लिए यहां वहां पेड़ों और छांव का सहारा ले रहे हैं।, लेकिन तापमान में इतनी तेजी है कि जिससे सूर्य से आग बरस रही है और वही तेज लू चलने से लोगों का बदन झुलस रहा है। बुजुर्गों ने बताया है की इतना गर्म मौसम उन्होंने अभी तक नहीं देखा। जिस तरह का मौसम इस बार उनको देखने को मिल रहा है। पिछले 5 वर्षों में अभी तक जून में इतना गर्म मौसम कभी नहीं पड़ा है। वहीं उन्होंने बताया कि वह लोग इस भीषण गर्मी को बड़ी ही मुश्किल से झेल रहे हैं।जिसके चलते शहर में सोमवार को सुबह से तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर भी तीखे होते चले गए। सुबह नौ बजे से ही धूप में बाहर निकलने पर पसीना छूट रहा था। गर्मी से शहरवासियों के साथ ही पशु-पक्षी भी व्याकुल नजर आए। दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर बहुत कम लोग नजर आए। गर्मी में परेशान होने से बचने को शहरवासियों ने घर में रहना ही उचित समझा। जरूरी काम होने पर ही वह घर से बाहर निकले। शाम ढलने के बाद भी राहत नहीं मिली।
पिछले 5 सालों में सबसे गर्म रहा 2025
वर्ष तापमान
2021 39. 2 डिग्री
2022 42.1 डिग्री
2023 40.2 डिग्री
2024 45.3 डिग्री
2025 25.4 डिग्री
आईएमडी के अनुसार अगले आने वाले 5 दिनों में मौसम की जानकारी।
तारीख तापमान
11 जून। 46.2
12 जून। 46.3
13 जून। 45.6
14 जून। 43.8
15 जून। 41.9










