
Hathras : हाथरस में सादाबाद जाट समाज के स्वाभिमान, शौर्य और बलिदान के प्रतीक वीर गोकुला जाट की स्मृति को बिसावर में भव्य स्वरूप मिलने जा रहा है। उनकी प्रतिमा के अनावरण को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल बना हुआ है। आगामी 14 फरवरी को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री के आगमन की औपचारिक घोषणा होते ही कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के उद्देश्य से वीर गोकुला जाट समिति, रालोद के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी उर्फ गुड्डू भैया की अध्यक्षता में बिसावर में एक संयुक्त समीक्षा एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति पदाधिकारियों के साथ-साथ रालोद कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
बैठक में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं, सुरक्षा, स्वागत, मंच सज्जा, यातायात व्यवस्था, जनसमूह प्रबंधन, प्रचार-प्रसार सहित सभी आवश्यक तैयारियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। विधायक गुड्डू चौधरी ने कहा कि वीर गोकुला जाट केवल एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के गौरव हैं। उनकी प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम ऐतिहासिक स्वरूप में संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
बैठक में रालोद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान ओमवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य केशव चौधरी, ईशान चौधरी, युवा रालोद जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष रामवतार दीपू चौधरी, सोनू चौधरी, रोहतास चौधरी, श्यामवीर सिंह, नहना चौधरी, बदना पहलवान, बृजेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, जाट महासभा अध्यक्ष सुभाष चौधरी, विपिन चौधरी, जगपाल सिंह, यथार्थ चौधरी, कर्मवीर सिंह, रामसहाय सिंह, सुभाष चौधरी आदि थे।
यह भी पढ़े : UP : फ्लैट में पति-पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, कमरे में न्यूड मिले युवक-युवतियां; बिखरे पड़े थे कॉन्डम













