
Hathras : जनपद न्यायाधीश विनय कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर जनपद न्यायाधीश प्रशान्त कुमार के मार्गदर्शन में जनपद न्यायालय, हाथरस में कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायालय कर्मचारियों में सतत सीखने और दक्षता बढ़ाने का वातावरण तैयार करना था। इस दौरान रीडर राजकुमार राजपूत ने तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को सामान्य नियमावली, आपराधिक प्रक्रिया, परिपत्रों और पत्रावली रखरखाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक कर्मचारी को अपने न्यायालय की पत्रावलियों का रखरखाव स्वयं करना चाहिए और नवीन परिपत्रों से अद्यतन रहना आवश्यक है। साथ ही कर्मचारियों को वारंट, स्थायी वारंट, और नकल प्रपत्रों की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कर्मचारियों को कार्य के प्रति नियमितता, पारदर्शिता और दक्षता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।










