हाथरस : पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण कर ली सलामी, चेक किया पुलिस कर्मियों का टर्नआउट

हाथरस। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई। तत्पश्चात परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई।

पुलिस अधीक्षक हाथरस के आगमन पर परेड द्वारा उनको सलामी दी गई। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित पुलिसकर्मियों की वर्दी को देखा गया तथा साफ-स्वच्छ वर्दी धारण करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया, तत्पश्चात परेड करायी गयी।
तथा परेड में उपस्थित डॉग स्क्वायड, ड्रोन कैमरा आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया गया। क्वार्टर गार्द निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम क्वार्टर गार्द पर तैनात गार्द द्वारा सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्द, स्टोर रूम की उचित साफ-सफाई रखने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़े : ‘मेरी पत्नी को आंख मारी..’ जब पेट्रोल पंप पर कूटे गए SDM साहब तो बनाने लगे बहाने

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें