Hathras : सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक संपन्न – यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

Hathras : मुख्य विकास अधिकारी श्री पी.एन. दीक्षित की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्य विकास भवन सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. रेखा मिश्रा ने किया।

बैठक का मुख्य विषय उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में ठोस रणनीति तैयार करना रहा। इस दौरान राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) को बढ़ाने के लिए विनिर्माण, सेवा क्षेत्र और औद्योगिक विकास पर विशेष बल देने की आवश्यकता पर चर्चा हुई।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश सरकार ने उद्योग एवं व्यापार परिसरों का डिजिटल डेटाबेस तैयार करने के लिए सर्वेक्षण कार्य शुरू किया है। यह सर्वे PPP मॉडल पर आधारित है, जिसके तहत जनपद की सभी छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का डेटा एकत्र किया जा रहा है।

इस सर्वेक्षण से रोजगार सृजन, बेरोजगारी में कमी और असंगठित क्षेत्र के लिए नीतियों के निर्माण में मदद मिलेगी। इस कार्य में श्री प्रकाश चंद, अमित सक्सेना, देवकांत त्यागी और संजय कुमार सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

सर्वे के अंतर्गत जीएसटी, श्रम विभाग, प्रदूषण नियंत्रण, मंडी और रजिस्ट्रेशन विभागों से संबंधित जानकारी एकत्र की जा रही है। एकत्रित आंकड़े राज्य सरकार को भेजे जाएंगे, ताकि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सके।

मुख्य विकास अधिकारी पी.एन दीक्षित ने कहा कि,

“प्रदेश सरकार का यह विशेष अभियान राज्य के समग्र विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।”

बैठक में वीरेंद्र कुमार, सत्येंद्र मिश्रा, अखिलेश कुमार, लोकेंद्र शर्मा, सुरेश चंद्र अग्रवाल, डॉ. दिनेश माहेश्वरी, मसरूर अहमद, संजय कुमार, अमित सक्सेना, प्रकाश चंद, उत्कर्ष आर्य, आशुतोष उपाध्याय और धर्मेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें