
भास्कर ब्यूरो
Hathras : जनपद हाथरस में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाथरस जंक्शन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम महौ में हुई फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर एक तमंचा 315 बोर और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम चन्दैया के पास से आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राज कुमार उर्फ रामू पुत्र श्यामवीर निवासी ग्राम दतौरा थाना हाथरस जंक्शन के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।










