Hathras : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मृतक BLO कमलकांत शर्मा के परिवार से की मुलाकात

Hathras : सिकंदराराऊ क्षेत्र में एसआईआर प्रक्रिया के अत्यधिक दबाव के कारण BLO कमलकांत शर्मा की हृदय गति रुकने से हुई मृत्यु के बाद आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत श्री शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

पारिवारिक जनों से मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उनका पूरा सहयोग किया जाएगा। घटनाक्रम के बाद प्रदेश सरकार ने दबाव में आकर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा भी की है।

यह जानकारी जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय एवं प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा ने दी। उन्होंने बताया कि सिकंदराराऊ से लौटकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हाथरस पहुंचे, जहां उन्होंने शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता डॉ. अनुज कुमार संत एडवोकेट तथा पूर्व प्रदेश सचिव शरद उपाध्याय नंदा के पिता के आकस्मिक निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त की।

दोनों नेताओं के आवास पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने उनके परिवारों को धैर्य और साहस प्रदान करने का भरोसा दिया। इस दौरान प्रदेश, जिला और स्थानीय स्तर के अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और अन्याय के खिलाफ केंद्र व प्रदेश सरकारों से लड़ाई सड़कों से लेकर हर स्तर पर जारी रखेगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें