Hathras : हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया धारदार चाकू

Hathras : थाना चंदपा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में नामजद एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, वादी मनीष कुमार पुत्र स्व. राजेन्द्र कुमार, निवासी वाटर वर्क्स कॉलोनी, कोतवाली हाथरस ने 1 नवंबर 2025 को थाना चंदपा में तहरीर दी कि 31 अक्टूबर को सोनू पुत्र विनोद, निवासी ग्राम गंगचौली, थाना हाथरस जंक्शन ने उनसे रंगदारी के पैसे मांगे। मना करने पर सोनू ने फैक्ट्री में घुसकर धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से उन पर हमला किया।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। थाना चंदपा प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त सोनू सिंह पुत्र विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक चाकू (घटना में प्रयुक्त) बरामद किया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें