
- 2 कश्मीरी डॉक्टर गिरफ्तार, एके-47, कारतूस भी मिले
- जम्मू-कश्मीर पुलिस की कार्रवाई
- जैशे मुहम्मद आतंकवादी संगठन से कनेक्शन का शक
Faridabad : हरियाणा में आतंकी वारदात को अंजाम देने की बड़ी साजिशों का पर्दाफाश हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद से 350 किलो आरडीएक्स, 2 एके-47 राइफलें और गोला-बारूद बरामद किया है। डॉक्टर का नाम आदिल अहमद है। इसे 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ही यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। आदिल से पूछताछ हो रही है। इसी में उसने फरीदाबाद में विस्फोटक रखे होने की बात स्वीकार की।
आरोपी डॉक्टर अक्टूबर 2024 तक जीएमसी अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत था। 2024 में उसने वहां से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा।
डॉ. आदिल की निशानदेही पर 7 नवंबर को एक अन्य डॉक्टर मुजाहिल शकील को पुलवामा (कश्मीर) से गिरफ्तार किया गया था।
जानकारी के मुताबिक डॉ. आदिल अहमद ने फरीदाबाद में 3 महीने पहले किराए पर कमरा लिया था। आरोपी डॉक्टर यहां रहता नहीं था। उसने केवल सामान रखने के लिए कमरा लिया था।
पुलिस ने कमरे से 14 बैग बरामद किए हैं, जिनमें 350 किलो आरडीएक्स, एके-56 राइफल, 5 लीटर केमिकल, 84 कारतूस और 2 ऑटोमैटिक पिस्टल रखी हुई थीं।
रेड के दौरान 10 से 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इस मामले में 4 राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात से पूरे मामले का कनेक्शन खंगाला जा रहा है। डॉक्टर आदिल अहमद राथर के खुलासे पर ही यह बरामदगी की गई है। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने काजीगुंड निवासी गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद राथर के लॉकर से एक एके-47 राइफल और अन्य गोला-बारूद भी बरामद किया गया था।
किस मामले में जांच कर रही थी पुलिस?
दरअसल, 27 अक्टूबर को श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के पोस्टर दिखाई दिए थे, जिसके बाद से पुलिस एक्शन में नजर आ रही है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर आदिल अहमद राथर को पोस्टर चिपकाते हुए देखा गया था।
जिसके बाद डॉक्टर को सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित एक अस्पताल से आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को पुलिस ने जीएमसी अनंतनाग में छापा मारा था और आरोपी डॉक्टर के लॉकर से एक एके-47 राइफल बरामद की थी।
यह भी पढ़ें : बाराबंकी में डंपर ने तीन युवकों को रौंदा, दो की मौके पर मौत















