Haryana : हरियाणा के फरीदाबाद में 3.2 तीव्रता का भूकंप, राज्य में लगातार हो रही भू-गर्भीय हलचल

फरीदाबाद : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में आज सुबह 6 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी। इस माह में कुछ दिनों से राज्य में लगातार भू-गर्भीय हलचल हो रही है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, फरीदाबाद में आज भूकंप से जमीन के नीचे पांच किलोमीटर की गहराई में हलचल हुई। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के रोहतक जिले में 16 जुलाई की रात 12:46 बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। धरती के नीचे इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही।

11 जुलाई को झज्जर जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। शाम 7 बजकर 49 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस हुआ। भूकंप का केंद्र छारा गांव रहा। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसका अक्षांश 28.68 और देशांतर 76.72 रहा था। भूकंप के झटके झज्जर के अलावा जिले के बेरी, बहादुरगढ़ के अलावा रोहतक और जींद तक महसूस किए गए थे।

झज्जर में 10 जुलाई को भी सुबह दो मिनट के अंतराल में दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पहला झटका 9 बजकर 4 मिनट और दूसरा 9 बजकर 6 मिनट पर महसूस किया गया था।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

DJ की आवाज से भड़का हाथी कांवड़ियों पर किया हमला वडोदरा की सड़कों पर टहला मगरमच्छ, लोगों में हड़कंप दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज जलभराव बना बच्चों की पढ़ाई में बाधा संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन