हरियाणा के ADGP वाई पूरन कुमार ने की आत्महत्या !

चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के एडीजीपी स्तर के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। उनके शव को चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित सरकारी आवास में पाया गया, जिसे बाद में सेक्टर 16 के अस्पताल में ले जाया गया।

वाई पूरन कुमार की पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार, वर्तमान में सीएम के साथ जापान दौरे पर हैं। सूत्रों के अनुसार, एडीजीपी पूरन कुमार पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज, सुनारिया, रोहतक में तैनात थे। घटना के समय यह उनका निजी आवास था। पुलिस को मौके पर तुरंत सूचना मिली, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम और सीएफएसएल टीम ने घटनास्थल पर जांच शुरू की।

पूरण कुमार 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपने घर में खुद को गोली मारकर जीवन समाप्त किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके आवास पर लोगों की बड़ी भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि सबसे पहले उनकी बेटी ने घर के बेसमेंट में उनके शव को खून से लथपथ हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया, “आज दोपहर करीब 1:30 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित मकान नंबर 116 से कथित आत्महत्या की सूचना मिली।” उन्होंने आगे कहा, “मृतक की पहचान हरियाणा कैडर के आईपीएस (2001 बैच) पूरन कुमार के रूप में हुई है। सीएफएसएल टीम मौके पर है और आगे की जांच जारी है।”

उनकी पत्नी अमनीत पी कुमार हरियाणा कैडर की सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। वाई पूरन कुमार का परिवार चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में रहता है। घटना के समय कुमार की पत्नी अमनीत घर पर नहीं थीं। वह वर्तमान में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान में हैं।

अमनीत विदेश सहयोग विभाग में सचिव के पद पर आयुक्त के पद पर तैनात हैं। उनके बुधवार सुबह तक घर पहुंचने की उम्मीद है। ऐसी भी खबरें हैं कि कुमार ने सोमवार को एक बंदूकधारी से बंदूक छीन ली थी। उनकी बेटी को यह बंदूक तहखाने में मिली थी। उन्होंने सोमवार को अपने गनमैन से जबरदस्ती बंदूक ले ली थी।

बताया जा रहा है कि वाई पूरन कुमार ने अपने घर के बेसमेंट में जाकर खुद को गोली मारी है। उनका बेसमेंट साउंडप्रूफ है। इसके चलते गोली चलने की आवाज बाहर नहीं आई। काफी देर बाद उनकी बेटी ने नीचे जाकर देखा तो पिता की लाश पड़ी थी। साथ ही पास में रिवॉल्वर भी पड़ी थी।

इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पूरन कुमार हरियाणा कैडर के एक सम्मानित अधिकारी थे। वह अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पुलिस और प्रशासनिक सेवाओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें