Haridwar : संदीप अरोड़ा बने आईएसएलआरटीसी के एग्जीक्यूटिव काउंसिल में सदस्य

हरिद्वार : केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन केंद्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने हरिद्वार के समाजसेवी संदीप अरोड़ा को नई दिल्ली स्थित इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (आईएसएलआरटीसी) की नई एग्जीक्यूटिव काउंसिल में सदस्य नियुक्त किया। उनका कार्यकाल दो वर्ष का है। आठ लोगों की कार्यकारिणी परिषद में संदीप अरोड़ा एकमात्र मूक बधिर सदस्य हैं। एग्जीक्यूटिव काउंसिल में संदीप अरोड़ा के साथ-साथ एक डायरेक्टर, 2 संयुक्त सचिवों और 2 राष्ट्रीय मूक बधिर शिक्षण संस्थान और 2 अन्य संगठनों के व्यक्ति को भी कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

एग्जीक्यूटिव सदस्य संदीप अरोड़ा ने कहा कि वे बधिर लोगों के उत्थान और कल्याण के लिए हमेशा से प्रयासरत है। अब तो केंद्र ने बड़ी जिम्मेदारी दी है तो वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर पूरे देश के बधिर लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास करेंगे।

संदीप अरोड़ा ने बताया कि भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (आईएसएलआरटीसी) का मुख्य कार्य भारतीय सांकेतिक भाषा (इंडियन साइन लैंग्वेज) को बढ़ावा देना, उसका विकास करना, शिक्षण ओर अनुसंधान में इसका उपयोग करना है। यह बधिर लोगों को शिक्षण और संचार के अवसर प्रदान करने और समाज में मुख्य धारा में लाने में मदद करता है। आईएसएलआरटीसी अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर कार्य करता है ताकि भारतीय सांकेतिक भाषा को बढ़ावा मिल सके। इसके अतिरिक्त यह भारतीय सांकेतिक भाषा में विभिन्न शैक्षिक सामग्री जैसे एनसीईआरटी की पुस्तकों का अनुवाद इंडियन साइन लैंग्वेज में साइन वीडियो के जरिए विकसित करने पर भी काम कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग