
- जिला मुख्यालय के दो बड़े प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई
- खाद्य पदार्थों के नमूने लेती टीम
Hardoi : आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी के आदेशानुसार दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिले में स्थित निर्माण इकाइयों, रिलेबलर, पैकर, कोल्ड स्टोरेज, भंडारण इकाई, अस्थायी भट्ठियों एवं संबंधित मंडियों की कार्ययोजना के तहत खाद्य एवं पेय पदार्थ विशेषकर खोया, पनीर, दूध एवं दुग्ध पदार्थ से निर्मित मिठाइयाँ, नमकीन, ड्राई फ्रूट, खाद्य तेल एवं वनस्पति घी, रंगीन मीठे खिलौने तथा अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु कार्रवाई की जा रही है।
सहायक आयुक्त (खाद्य) कुमार गुंजन के निर्देश पर और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधा कनौजिया, मान सिंह निरंजन, कुमार चित्रसेन, दीपेन्द्र कुमार सिंह, अनुराग सिंह और ज्ञान प्रकाश सिंह पटेल ने जनपद में खाद्य प्रतिष्ठानों व कारोबारियों पर प्रवर्तन कार्रवाई की।
टीम ने एसपी तिराहा स्थित वृंदावन स्वीट्स से बूंदी लड्डू, वनस्पति, मैदा, खोया, छेना मिठाई, बेसन और बर्फी के नमूने लिए। टीम ने रेलवे गंज स्थित सावरिया सेठ फूड स्वीट्स से छेना मिठाई का एक नमूना लिया। इस प्रकार टीम ने कुल नौ नमूने संग्रहित किए। प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किया गया।
टीम ने लगभग 29 किलो बर्फी (मूल्य ₹10,150), 21 किलो छेना मिठाई (मूल्य ₹6,090), 9 लीटर लाल चटनी (मूल्य ₹5,400), 13 लीटर हरी चटनी (मूल्य ₹5,200) एवं लगभग 70 पीस मोमोज (मूल्य ₹390) नष्ट कराए।
नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : मायावती ने लखनऊ में सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर सरकार काे घेरा
वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमटी, भारत ने दिया फॉलोऑन