
Hardoi: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की विरासत के सम्मान कार्यक्रम “त्रिशताब्दी स्मृति अभियान” संगोष्ठी में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपना जीवन भारत के सांस्कृतिक उत्थान के लिए समर्पित किया व उनके मन- मस्तिष्क में हमेशा भारत बसता था, सही मायने में राष्ट्र क्या होता है, इसकी छवि हमें अहिल्याबाई होल्कर में दिखती है।
बुधवार को नगर के जेके पब्लिक स्कूल में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर हुई पर संगोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन एवं संचालन सत्येंद्र राजपूत ने किया। संगोष्ठी में उनके शासन, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण में उनके प्रभाव, दूरदर्शी नेतृत्व, परोपकार और सांस्कृतिक योगदान को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वीरांगना वे अपनी प्रतिबद्धता में अडिग रहीं और एक प्रभावी प्रशासक, योद्धा और आर्थिक तथा सांस्कृतिक पुनर्जागरण की अग्रणी के रूप में ख्याति अर्जित की। उन्होंने आधुनिक समय में व्यापक भारतीयता के लिए काम किया। कहा कि, देवी अहिल्याबाई का जीवन एक सशक्त नारी का जीवन रहा, जिससे सभी छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी।
अहिल्याबाई ने जीवन समाज के लोगों की भलाई, विधवा महिलाओं के लिए कार्य, कानून व्यवस्था में कुछ परिवर्तन किए। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर भारतवर्ष के आसमान में चमकता वह सितारा है जिनके कार्यों को लोग युगों युगों तक याद रखेंगे। मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि देश आज पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती मना रहा है। अहिल्या बाई होल्कर महिला सशक्तिकरण की एक सशक्त उदाहरण है। अहिल्या ने अपने जीवन में कभी भी हार नहीं मानी। वे हर मुसीबत का मुकाबला साहस और बुद्धिमत्ता के साथ करती थीं।
उन्होंने कभी भी विपरीत परिस्थितियों के आगे अपना सिर नहीं झुकाया बल्कि और अधिक मजबूत व्यक्तित्व के रूप में निखरकर सबको अचंभित किया। मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर को भारतीय इतिहास में प्रगतिशील शासन और उनके द्वारा शुरू किए गए दूरगामी सामाजिक सुधारों के लिए जाना जाता है। 1767 से 1795 तक शासन करते हुए, अहिल्याबाई के शासनकाल को कल्याण, सामाजिक न्याय, मानव समानता और सतत विकास के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता द्वारा चिह्नित किया गया था।
संगोष्ठी में उपस्थित रहे विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, अलका अर्कवंशी, आशीष सिंह आशू, एमएलसी अशोक अग्रवाल, जिलापंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, विद्याराम वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, विमल सिंह, राजीव रंजन मिश्र, नपाप अध्यक्ष सुखसागर मिश्र, माधौगंज चेयरमैन अनुराग मिश्र, मुकेश अग्रवाल, बीडी शुक्ल, अलका गुप्ता, अनिल मिश्र, अविनाश मिश्र, अनुराधा मिश्र, राजीव मोहन सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े:
अहमदाबाद : ‘मिनी बांग्लादेश’ पर चला बुलडोजर, भरभराकर गिरे 8500 घर, कार्रवाई जारी
https://bhaskardigital.com/ahmedabad-bulldozer-mini-bangladesh-8500-houses-collapsed/
Global market : ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में आमतौर पर तेजी का रुख
https://bhaskardigital.com/global-market-mixed-signals-from-global-market-generally-bullish-trend-in-asia/
बड़ा एक्शन : 50 बुलडोजर ने एक ही दिन में साढ़े 8 हजार घरों को बना दिया मलबे का ढेर
https://bhaskardigital.com/50-bulldozers-turned-8500-houses-into-rubble-in-a-single-day/