Hardoi: मंत्री नितिन अग्रवाल ने किया किसान मेला का शुभारम्भ, कहा किसानों की आमदनी बढ़ाने को सरकार है प्रतिबद्ध

Hardoi: आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किसान मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, आत्मा योजना और राष्ट्रीय तेल बीज मिशन के तहत किया गया। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि, फसली बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, खाद, बीज, कृषि यंत्रों की उपलब्धता और तकनीकी जानकारी किसानों को समय से देकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा रहा है। कहा कि हरदोई जिले में अब तक 81 कृषक उत्पादक संगठनों का गठन हो चुका है, जिससे किसान भाइयों को सीधे कृषि उत्पादों की बिक्री, बीज, खाद, जैविक तकनीक और उपकरणों की सुविधा बेहतर दर पर उपलब्ध हो रही है।

कार्यक्रम में किसानों को मूंग, तिल, ज्वार, बाजरा जैसी खरीफ फसलों की उन्नत खेती के लिए वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समयसीमा एक जुलाई से 31 जुलाई तक विस्तारित होने की जानकारी दी गई। अवसर पर उप कृषि निदेशक सतीश चंद्र पाण्डेय, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक कुमार, जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में किसान, वैज्ञानिक और अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:

Yamunotri Yatra Update : हाईवे एक हफ्ते से बंद, यात्रा पर सन्नाटा, 850 से अधिक यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित
https://bhaskardigital.com/yamunotri-yatra-update-highway-closed-for-a-week-silence-on-travel-more-than-850-passengers-evacuated-safely/

राजीव गांधी पर निशिकांत दुबे का विवादित बयान, बोले- ‘फाइटर जेट डील में बिचौलिए थे वो…’
https://bhaskardigital.com/nishikant-dubey-controversial-statement-on-rajiv-gandhi-said/

हमास युद्ध पर ट्रंप ने दी डेडलाइन, बोले- 24 घंटे में एक और जंग होगी समाप्त
https://bhaskardigital.com/trump-gave-deadline-hamas-waranother-war-will-end-in-24-hours/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु रिलीज से पहले जानकी फिल्म देखेंगे केरल हाईकोर्ट के जज हरियाणा रोडवेज बस के सामने लहराई पिस्तौल…