
Bharawan, Hardoi : अतरौली थाना क्षेत्र के दो गांव में चोरो ने ढाई लाख के जेवर व 56 हजार नगदी पार किया। बरबटपुर व लेखईखेड़ा गांव में दो किसानों के घरों में छत के रास्ते घुसकर अज्ञात चोरों ने रात में जेवर व नगदी पार कर दी। पीड़ित किसानों ने थाने पर तहरीर दी है, उन्होंने कहा घर गांव के किनारे बने है। किसान अनुज तिवारी निवासी बरबटपुर मजरा वृन्दावन ने बताया कि रात दस बजे पत्नी लक्ष्मी और दो बच्चों के साथ छत पर मच्छरदानी लगाकर सो गया था। सुबह चार बजे जब पत्नी जानवरों को चारा बनाने के लिए उठी तो देखा की घर के दो मुख्य दरवाजा खुले हैं और कमरे की कुन्ड़ी कटी थी।
कपड़े बिखरे और अलमारी व बक्सा खुले थे। चोरों ने पत्नी लक्ष्मी के आभूषण सोने जिनकी कीमत डेढ़ लाख होगी व गेंहू बेचकर भैंस खरीदने के लिए रखा 40 हजार रूपया नकद और गोलक तोड़कर पांच हजार रूपया नकद ले गए। वही दूसरा गांव लेखईखेड़ा मजरा वृन्दावन के किसान राजेन्द्र ने बताया रात घर पर नही था। पत्नी सोनेश्वरी तीन बच्चों के साथ छत पर 12 बजे सो गई थी। कमरे में दरवाजे नही थे। चोरों ने छत के रास्ते अन्दर कमरे में बक्सा खोलकर पत्नी के जेवर व नकद 11 हजार रुपए उठा ले गये।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है।जांच कर कार्रवाई की जाएगी।