Hardoi : सगे भाईयों ने बहन से किया दुष्कर्म, होने वाले पति की मदद से पकड़े गए

  • रिश्तों का काला सच
  • बहन ने विवाह तय होने के बाद अपने होने वाले पति को बताई अपनी व्यथा

Hardoi : दो सगे भाईयों द्वारा कई वर्षों तक अपनी बहन के साथ दुष्कर्म करने के बाद, जब बहन का विवाह तय हुआ, तो उसने अपने मन की व्यथा अपने होने वाले पति को बताई। पति की सहायता से पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद दोनों भाईयों को जेल भेज दिया गया।

अरवल थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाली इस घटना में, पीड़िता ने अपने डरते-डरते होने वाले पति और उनके परिवार को घटना की जानकारी दी। पति की मदद से थाने में शिकायत की गई और आरोपी भाईयों की काली करतूत के वीडियो भी दिखाए गए। इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया।

पीड़िता जब भी भाइयों की करतूत अपने माता-पिता को बताती, तो माता-पिता उल्टा उसे ही डांटकर चुप करा देते थे। कुछ दिन पूर्व युवती का विवाह तय हुआ और उसने अपने होने वाले पति से यह पूरी बात बताई। पति ने अपने परिजनों से सलाह लेकर पीड़िता को न्याय दिलाने का विश्वास दिलाया।

पीड़िता ने मंगलवार को अरवल थाने में लिखित शिकायत की और आरोपी भाइयों की करतूत के कुछ वीडियो भी पुलिस को सौंपे। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की। सीओ हरपालपुर सत्येंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि एफआईआर से संबंधित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने ‘करो या मरो’ मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, फाइनल की उम्मीदें बरकरार

शातिर की चाल पर जीआरपी की नजर. …..15 हजार का फोन बरामद, सलाखों के पीछे अपराधी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें