
- गुरुवार शाम 4.30 बजे अंतरिक्ष स्टेशन पर रखा कदम
Hardoi: अंतरिक्ष में पृथ्वी की निचली कक्षा पर एक विशाल रहने योग्य कृत्रिम उपग्रह है जो विभिन्न देशो के अंतरिक्ष एजेन्सीयों द्वारा सयुंक्त रूप से संचालित होता है, इसी स्थान से शुभांशु शुक्ला अपने अंतरिक्ष साथियों के साथ भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और इस यात्रा के पायलट भी है। उन्हें 14 दिनों की यात्रा विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण भी देगी।
अनगिनत लोगों की शुभकामनाओं के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष की यात्रा पर हैं उनकी इस उपलब्धि पर जिले में उनके पैतृक गांव और ननिहाल में खुशी का वातावरण है। शुभांशु मूलरूप से भरावन ब्लॉक के कोरौंध गांव के रहने वाले हैं उनका ननिहाल भी इसी ब्लॉक के गोनी गोंडवा गांव में है। उनके शुभ चिंतकों, दोस्तों और रिश्तेदारों ने उनकी उपलब्धि पर गांव में मिठाई और फल बांटकर खुशी जताई।
अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बनने का गौरव हासिल करने वाले शुभांशु यूं तो पिछले कई वर्ष से गांव नहीं आए, लेकिन बचपन में यहां खूब आते थे। यहीं के मैदान और मिट्टी में खेलते थे। शुभांशु के पिता शंभू दयाल शुक्ला लखनऊ सचिवालय में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मां आशा शुक्ला ग्रहिणी हैं। शुभांशु के पैतृक गांव में विवेक सिंह, अमित सिंह, रामदत्त शर्मा, राजाराम गौतम आदि ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशी जताई।
विवेक सिंह ने कहा कि शुभांशु बचपन में यहीं हमारे लोगों के साथ खेलते थे और अब वह अंतरिक्ष की यात्रा कर रहे हैं। यह गौरव की बात है। शुभांशु के ननिहाल गोनी में भी खुशी का माहौल है। उनके नाना दिनेश तिवारी, नानी ऊषा ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। गांव में मिठाई और फल बंटवाए। नाना-नानी ने कहा कि शुभांशु बचपन से ही होनहार है। उसकी उपलब्धि पर हर किसी को गर्व है। यहां राधेश्याम शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, अमन गुप्ता, दिव्यांशी आदि ने खुशी जताई।
ये भी पढ़ें:
महाराष्ट्र में खाली हो रही कांग्रेस! एक साथ 25 कांग्रेसी पहुंचे शिंदे की शरण में
https://bhaskardigital.com/congress-vacant-in-maharashtra-25-leader-reached-shinde-gut/
Rashmika Mandanna : रश्मिका मंदाना ने नई फिल्म का ऐलान करके फैंस को दिया सरप्राइज
https://bhaskardigital.com/rashmika-mandanna-rashmika-mandanna-surprised-fans-by-announcing-a-new-film/
Video : तेलंगाना में महिला ने डायवर्ट करवा दी 15 ट्रेनें, रेलवे ट्रैक पर घंटों दौड़ाती रही कार
https://bhaskardigital.com/video-woman-diverted-15-trains-telangana-driving-car-railway-track/