हापुड़ : शहर में धूम-धाम से निकाली गई भगवान परशुराम की शोभा यात्रा

हापुड़। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर डॉक्टर पराग शर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्वर्ग आश्रम रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर संपन्न हुई। शाम 5 बजे श्री भैरों मंदिर से सैकड़ों वाहनों के साथ वाहन रैली और शोभा यात्रा शुरू हुई जो तहसील चौराहा, फ्री गंज रोड, रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, पक्कबाग,स्वर्गाश्रम रोड होते हुए भगवान परशुराम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

परशुराम जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा में ब्राह्मण समाज के सैकड़ों युवा वाहनों के साथ शामिल हुए, युवा भगवान परशुराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। वहीं, शोभा यात्रा में शामिल बैंड बाजे विभिन्न भजनों की स्वर लहरिया बिखेर रहे थे। परशुराम जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभा यात्रा और वाहन रैली को लेकर समाज बंधुओं ने शहर भर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए हुए थे। शोभा यात्रा का जगह जगह शहरवासियों ने पुष्पवर्षा से स्वागत सत्कार किया।

शोभा यात्रा की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर पराग शर्मा ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जी का जीवन, व्यक्तित्व और सिद्धांत आधुनिक भारत के लिए प्रेरणास्रोत होकर आज भी प्रासंगिक है, भगवान श्री परशुराम हम सबके आराध्य हैं, वे शस्त्र और शास्त्र दोनों के ज्ञाता थे। परशुराम जी का जीवन समर्पण, निडरता और धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष का प्रतीक है, हमें उनके बताए मार्ग और सिद्धांतों पर चलकर देश को और अधिक शक्तिशाली बनाना है। भगवान परशुराम केवल एक योद्धा ही नहीं थे, बल्कि वे ज्ञान, शक्ति और धर्म के प्रतीक हैं। उनके आदर्श आज भी सामाजिक समरसता, न्याय और मर्यादा की स्थापना के लिए प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर डॉ पराग शर्मा, अनुराग शर्मा, डॉ0 संजीव वशिष्ठ, डॉ0 करुण शर्मा, प्रवीण शर्मा, पं0 नानक चंद शर्मा, पं0 केसी शर्मा, अखिलेश पंडित, सूर्यांश वशिष्ठ, जय भगवान शर्मा, सचिन शर्मा, अनुज शर्मा, विक्की शर्मा, एडवोकेट अंकुर शर्मा, योगेन्द्र पंडित, टोनी शर्मा, शालीन शर्मा, परिषा शर्मा, विजय शर्मा, विनोद शर्मा, अभिषेक कौशिक, सुमित शर्मा, ज्ञानचंद शर्मा, वासु शर्मा आदि मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें चिदंबरम के खिलाफ आरोप तय करने से रोका नहीं जा सकता परिसर के पूरक मंदिरों में अक्षय तृतीया से शुरू होगी मूर्तियों की स्थापना नवादा के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले! रिंग रोड को लेकर आ गया बड़ा अपडे