51 वर्षों से पेड़ को इसी तरह पकड़े हुए है ये हाथ, आखिर हुई थी क्या बात ?

ये चौकाने वाला मामला सात समंदर पार अमेरिका से है. यहां Nasher Sculpture Center, Dallas में एक पेड़ है जिसे धातु का बना एक हाथ 1968 से जकड़े हुए है। दरअसल Giuseppe Penone नामक एक इतालियन आर्टिस्ट ने यह हाथ इस पेड़ में 1968 में तब लगाया था जब यह एक पौधा था।

 

आज इतने सालों बाद भी यह हाथ पेड़ से जस का तस चिपका हुआ है और पेड़ के तने में कुछ ऐसा लगने लगा है कि जैसे यह हाथ तने को निचोड़ रहा हो। कांसे का बना यह हाथ Giuseppe Penone ने खुद अपने हाथ के नाप का सांचा बनवाकर बनाया था और इसे पेड़ से जोड़ दिया था।

 

वे देखना चाहते थे कि पेड़ के बढ़ने के साथ साथ इस पर क्या असर होता है। वैसे तस्वीरों से साफ़ जाहिर है कि हाथ काफी मजबूत निकला है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें