हल्द्वानी : साल दर साल आय में वृद्धि कर रहा कार्बेट पा​​र्क

हल्द्वानी देश के प्रमुख टाइगर रिजर्व में से एक कार्बेट टाइगर रिजर्व में हर साल विदेशी सैलानी जंगल सफारी करने आते हैं। इससे पार्क को अच्छा खासा राजस्व प्राप्त होता है। पिछले करीब 5 सालों की बात करें तो अब तक 29 हजार 126 विदेशी सैलानी यहां आ चुके हैं। इस दौरान विदेशी सैलानियों ने मुख्य रूप से कॉर्बेट पार्क के ढेला, झिरना, बिजरानी, गर्जिया और ढिकाला पर्यटन जोन में जंगल सफारी की।

दरअसल वर्ष 2020 के बाद यानि कोविड काल के बाद यहां पर्यटकों की संख्या काफी कम थी, मगर वर्ष 2022 के बाद से विदेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पार्क बार्डन अमित ग्वासीकोटी का कहना है कि कॉर्बेट पार्क में विदेशी सैलानियों की संख्या बढ़ रही जिससे पार्क को राजस्व भी प्राप्त हो रहा है।

कब कितना राजस्व:

साल 2021—22 में यहां कुल 884 विदेशी सैलानी आए, जिनसे 17.36 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।

साल 2022—23 यहां कुल 6142 विदेशी सैलानी आए, जिनसे 98.72 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।

साल 2023—24 यहां कुल 9180 विदेशी सैलानी आए, जिनसे 260.72 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।

साल 2024—25 यहां कुल 11056 विदेशी सैलानी आए, जिनसे 327.75 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।

वहीं साल 2025 के केवल ढाई महीनों में यानि अप्रैल से 15 जून तक 1864 विदेशी सैलानी आ चुके हैं, जिनसे अब तक 17.90 लाख का राजस्व प्राप्त हो चुका है।

यह भी पढ़ें: राम दरबार की तस्वीर कोतवाली गेट पर टांगने पर विवाद : हिंदूवादी संगठन बोले- आस्था को पहुंची ठेस, चेयरमैन बोले- जिन्हें 5 वोट नहीं मिले वो विरोध कर रहें

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स