
Gurugram : हत्या के केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहा एक अपराधी पैरोल पर जाकर फरार हो गया। वह 24 जनवरी 2025 को पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। गुरुग्राम पुलिस ने अब उसे तमिलनाडृू से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार पांच अप्रैल 2025 को गुरुग्राम जिला जेल भौंडसी के अधीक्षक की ओर से पुलिस थाना भौंडसी में शिकायत दी गई। जिसमें कहा गया था कि सेक्टर-50 पुलिस थाना में दर्ज केस संख्या 67 में हत्या का आरोपी सुभाष निवासी सदा बाग गेट गद्देवाला मोहल्ला जिला हाथरथ उत्तर प्रदेश 23 फरवरी 2021 से भौंडसी जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वह 24 जनवरी 2025 को भौंडसी जेल से पैरोल पर गया था।
पांच अप्रैल 2025 को उसे पैरोल अवधि समाप्त होने पर वापस जेल लौटना था। इस अवधि के पूरा होने के बाद भी वह जेल में हाजिर नहीं हुआ। इस बारे में भौंडसी पुलिस थाना में केस दर्ज करके अपराधी की तलाश शुरू की गई। अपराध शाखा सेक्टर-40 व पुलिस थाना भौंडसी गुरुग्राम की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पैरोल जंपर अपराधी सुभाष को को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया। आरोपी सुभाष फरार होने के बाद तमिलनाडु में ही रह रहा था।
आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड से पता चला है कि उस पर हत्या करने का एक केस गुरुग्राम में दर्ज है। उसी केस में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। आरोपी पुलिस से बचने के लिए दिल्ली व तमिलनाडु में फरारी काट रहा था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़े : Mathura : जाम से कराह उठा वृंदावन, भक्तों की यात्रा बनी परेशानी का कारण
यश का अगला धमाका: पीएस मिथ्रन के साथ साइंस-फिक्शन थ्रिलर, 2026 में शुरू होगी शूटिंग!