Gurugram : फ्लाइओवर के नीचे नग्न अवस्था में मिला विदेशी महिला का शव, हत्या दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Gurugram : गुरुग्राम के आइएमटी मानेसर चौक फ्लाईओवर के नीचे एक विदेशी महिला का नग्न शव मिला है। महिला का शरीर लहूलुहान था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों कोणों से जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ गलत काम किया गया और हत्या कर शव को फेंक दिया गया।

आइएमटी मानेसर चौक फ्लाइओवर के नीचे रविवार सुबह एक विदेशी महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद किया गया है। शव लहूलुहान स्थिति में था। हत्या की आशंका जताई जा रही है। आइएमटी मानेसर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे कंट्रोल रूम में आइएमटी चौक फ्लाइओवर के नीचे शव पड़े होने की सूचना मिली थी। एफएसएल, फिंगरप्रिंट और पुलिस टीमें मौके पहुंची। महिला का शव पूरी तरह से नग्न अवस्था में था। शव के पास ही कपड़े पड़े हुए थे।

महिला की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। अभी इसकी पहचान नहीं हो पाई है। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटों के निशान हैं। आशंका है कि फ्लाइओवर से या तो महिला ने कूदकर आत्महत्या की या फिर किसी ने ऊपर से इसे फेंक दिया।

फिलहाल थाना पुलिस दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। कपड़ों से किसी तरह के कोई कागजात बरामद नहीं हुए हैं, इससे अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़े : Maharashtra Politics : महिला IPS से अजीत पवार ने मांगी माफी, पोस्ट भी किया डिलीट; मांगा था शैक्षिक व जाति प्रमाण पत्र

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें