Gursahaiganj: मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख के जेवरात व हजारों की नगदी चोरी

  • एक अन्य घर में भी किया गया चोरी का प्रयास
  • पहुंची पुलिस ने की मामले की जांच

Gursahaiganj: कोतवाली क्षेत्र के गांव जसोदा में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। एक घर से डेढ़ लाख से अधिक के जेवरात और नगदी चोरी कर ली जबकि एक अन्य घर में चोरी का असफल प्रयास किया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ लग गई। पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।

कोतवाली क्षेत्र के जसोदा निवासी विश्राम सिंह दिल्ली में नौकरी करता है जबकि घर पर उसकी पत्नी चंद्रा यादव रहती हैं। सोमवार को वह मकान में ताला डालकर मायके कन्नौज कोतवाली के गांव बरकागांव चली गई थी। इस दौरान रात में किसी समय चोर मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अलमारी का लॉक तोड़कर वहां से सोने चांदी के करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत के जेवरात और दस हजार की नगदी पार कर दी। इसी रात चोरों ने थोड़ी ही दूर पर निर्माणाधीन प्रभात कुशवाहा के मकान का ताला तोड़ा। लेकिन अंदर कोई सामान न मिलने पर चोर वापस लौट गए।

मंगलवार को दोपहर चंद्रा यादव मायके से लौटी तो मकान का ताला टूटा देखकर उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई। आसपास लोगों को भी इसकी जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर जसोदा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। चंद्रा यादव ने बताया की चोर करीब डेढ़ लाख रुपए से अधिक के जेवरात और दस हजार की नगदी चोरी कर ले गए हैं।

ये भी पढ़ें :

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर मलबे ने मचाई तबाही, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
https://bhaskardigital.com/debris-wreaks-havoc-on-yamunotri-walking-path-sdrf-rescue-operation-continue/

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी टली, अब 2026 में बजेगी शहनाई
https://bhaskardigital.com/cricketer-rinku-singh-and-mp-priya-sarojs-wedding-postponed-now-the-wedding-bells-will-ring-in-2026/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया