यूपी में गायब हो रहें दूल्हा-दुल्हन! पहले मेरठ में दुल्हा खो गया अब बिजनौर में दुल्हन लापता… घर से 2KM दूर बैठी मिली

Bijnor : कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश में के मेरठ जिले में सुहागरात के दौरान दूल्हा लापता हो गया था। इस घटना को दो दिन बीते भी नहीं कि अब बिजनौर जिले में दुल्हन लापता हो गई। यहां पर सुहागरात के समय दुल्हन अचानक घर से गायब हो गई, जिससे पूरे परिवार में चिंता की लहर दौड़ गई।

दुल्हन के घर से लापता हो जाने के बाद दूल्हा और उसके परिजन उसे ढूंढने निकल पड़े। रात लगभग डेढ़ बजे वह ससुराल से करीब दो किलोमीटर दूर खेत के किनारे बैठी मिली। जब दूल्हे ने दुल्हन से पूछा कि वह यहां क्यों आई है, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और अपने मायके वालों को बुलाने को कहा। इस पर दूल्हे के घरवालों ने तुरंत मायके वालों को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। वहां काफी देर तक बातचीत चली। दूल्हे ने साफ इनकार कर दिया कि वह दुल्हन को अपने साथ रखना चाहता है, जबकि दुल्हन ने भी कहा कि वह ससुराल में नहीं रहेगी।

यह मामला नहटौर थाना क्षेत्र का है, जहां 30 नवंबर रविवार को शादी हुई थी। 1 दिसंबर को सुबह दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची। पूरे दिन वह घर पर रही और परिवार वाले खुश थे। लेकिन रात 10 बजे, जब दोनों अपने कमरे में सोने गए, तो सबकुछ सामान्य था।

रात करीब 15 मिनट बाद, जब दूल्हा कपड़े बदलने गया, तो उसकी नींद खुली और उसने देखा कि दुल्हन वहां पर नहीं थी। उसने सोच कि वह दूसरे कमरे में होगी, लेकिन जब वह इंतजार कर रहा था और फिर उसकी आंख लग गई, तो करीब डेढ़ बजे जब वह फिर जागा, तो दुल्हन कहीं दिखाई नहीं दी।

उसने तुरंत ही अपने घरवालों और रिश्तेदारों को सूचित किया। खोजबीन के दौरान, पुलिस और परिवार वालों ने गांव से दो किलोमीटर दूर एक खेत के किनारे दुल्हन को बैठी पाया। जब दोनों पक्ष पुलिस के सामने आए, तो वाद-विवाद शुरू हो गया।

पुलिस की जांच-पड़ताल में पता चला कि लड़की का अपने ही गांव के एक शादीशुदा युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जो दो बच्चों का पिता भी है। लड़की शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन उसके माता-पिता ने उसकी इच्छा के विपरीत उसकी शादी कर दी थी। लड़की का इस रिश्ते का विरोध भी था।

पुलिस के अनुसार, सुहागरात के समय लड़की खेत में छिपकर अपने प्रेमी के पास जाने के लिए बैठ गई थी। धामपुर के सीओ पुलिस अभय कुमार पांडे ने बताया कि लड़की मिल गई है और दोनों पक्ष अब साथ नहीं रहना चाहते हैं। दोनों को उनके परिजनों के साथ भेज दिया गया है और शादी को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़े : Putin India Visit : आज भारत आएंगे पुतिन, वाराणसी में लोगों ने उतारी तस्वीर की आरती; जानिए कब दिल्ली में उतरेगा रूसी राष्ट्रपति का विमान?

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें