राज्य सरकार के आठ वर्ष और केंद्र सरकार के दस वर्ष पूर्ण होने पर जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा व्यापक स्तर पर विकास- मयंकेश्वर
  • जनपद स्तरीय कार्यक्रम का प्रभारी मंत्री ने फीता काट एवं दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

सीतापुर। राज्य सरकार के आठ वर्ष और केंद्र सरकार के दस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। 25 मार्च 2025 से 27 मार्च 2025 तक सरोजिनी वाटिका, सीतापुर में आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण भी किया।

महिलाओं को त्वरित सहायता दिलाये जाने के उद्देश्य से वन स्टॉप सेंटर के वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों की प्रतियोगिता में माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्टॉल को प्रथम स्थान, गन्ना विभाग के स्टॉल को द्वितीय स्थान तथा आयुष विभाग के स्टॉल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जिनके अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, टूलकिट, चेक, नए राशन कार्ड, ऋण, रोजगार नियुक्ति पत्र और पेंशन आदि का वितरण भी किया गया। इसके अलावा, मौके पर ही आवेदन और समाधान केंद्र भी स्थापित किए गये, जहां लोगों ने अपनी समस्याओं का निवारण कराया।

जादू, नुक्कड़ नाटक और हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

जादू के कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आमजनमानस को शासन की योजनाओं की जानकारी रोचक तरीके से दी गयी। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा भी स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि प्रस्तुत किये गये। प्रदेश सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों एवं महाकुंभ-2025 पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्मों का भी प्रदर्शन किया गया। प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

खूब हुआ प्रदेष में विकास कार्य

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रभारी मंत्री ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश पूरे देश के समक्ष एक मॉडल राज्य के रूप में प्रस्तुत हुआ है। पिछले आठ वर्षों में उ0प्र0 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर विकास हुआ है और शीघ्र ही प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर आने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में प्रदेश में 06 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने में सफलता प्राप्त की है। 15 करोड़ से अधिक लोगों को प्रतिमाह निःशुल्क अनाज दिया जा रहा है। 1.86 करोड़ से अधिक परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया है।

2.86 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को रू0 5 लाख तक की चिकित्सा सुरक्षा आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत दी गयी है। उन्होंने प्रदेश सरकार की एवं जनपद स्तर पर विभिन्न उपलब्धियों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं यूपी के उपयोगी 8 वर्ष पुस्तिका का विमोचन भी किया। एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिये निरन्तर प्रयास किया है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति होने के साथ ही अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है तथा शांति व्यवस्था सुदृढ़ होने से निवेशक प्रदेश में निवेश कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों की प्रशंसा करते हुये भव्य आयोजन हेतु सभी की प्रशंसा की।

प्रदेश जन कल्याण का लिख रहा एक नया अध्याय- जिलाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उ0प्र0 के बहुआयामी विकास के साथ-साथ युवाओं, किसानों, उद्यमियों, छात्रों, महिलाओं, वृद्धों के उत्थान एवं सत्त विकास के लिये निरन्तर प्रयत्नशील हैं तथा योजनाओं का क्रियान्वयन कर प्रदेश जन कल्याण का एक नया अध्याय लिख रहा है। उन्होंने भव्य महाकुंभ के सफल आयोजन सहित अन्य उपलब्धियों के विषय में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को संचालन राज शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक बिसवां निर्मल वर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सीतापुर नेहा अवस्थी, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल, अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक खालिद अंजुम, उपजिलाधिकारी सदर अभिनव कुमार, जिला विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र प्रजापति सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई